फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four year old girl dies in road accident in sitarganj

Accident: सड़क दुर्घटना में चार साल की बच्ची की मौत...भाई रेफर, कार के टकराने के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली ने कुचला

Sat, 12 Oct 2024 09:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Oct 2024 09:11 PM IST
सार

माता-पिता के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे पार कर तुर्कातिसौर जा रही चार वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ट्राॅली ने कुचल दिया जबकि घायल दो वर्षीय को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में माता-पिता को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Four year old girl dies in road accident in sitarganj
सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज में माता-पिता के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे पार कर तुर्कातिसौर जा रही चार वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ट्राॅली ने कुचल दिया जबकि घायल दो वर्षीय को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में माता-पिता को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

 

ग्राम पटिया निवासी इकरार अहमद अपनी पत्नी नूरजहां और दो बच्चों के साथ शनिवार को ग्राम बघौरा से तुर्कातिसौर जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पार करते वक्त उनकी बाइक अचानक सामने से आई कार से टकरा गई जिससे चारों लोग सड़क पर गिर गए। इतने में सामने से आई ट्रैक्टर ट्राॅली ने दोनों बच्चों को कुचल दिया। हादसे में चार वर्षीय पुत्री अनबिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय पुत्र माहिर रजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

घटना के बाद चारों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। माता-पिता को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परिवार मूल रूप से बरेली के हाफिजगंज का रहने वाला है। इकरार सब्जी की खेती करता है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी के माध्यम से कार का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एनएचएआई के अधिकारियों पर भड़के ग्रामीण
घटना के बाद ग्रामीणों का एनएचएआई के अधिकारियों पर गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि लिंक मार्ग से नेशनल हाईवे पर चढ़ते वक्त रेलिंग लगी होने की वजह से सामने से आने वाले वाहन नजर नहीं आती। इस वजह से आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पलविंदर सिंह औलख ने कहा कि रेलिंग हटवाने को लेकर कई बार अधिकारियों से वार्ता की लेकिन किसी भी अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के लिए प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है। कार्रवाई न हाेने पर धरना दिया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने ग्रामीणों से सोमवार तक रेलिंग को हटा लेने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed