फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four teams including Nainital Tiger, Pithoragarh Panther reached the semi-finals

Udham Singh Nagar News: सेमीफाइनल में पहुंची नैनीताल टाइगर, पिथौरागढ़ पैंथर समेत चार टीम

Mon, 03 Apr 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four teams including Nainital Tiger, Pithoragarh Panther reached the semi-finals
रुद्रपुर के रुद्रा क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलते नैनीताल टाइगर व रुद्रपुर किंग्स के खिलाड़ी।
रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी में आज खेले जाएंगे यूपीएल के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रो लीग मुकाबले के तीसरे दिन आठ टीमों के बीच चार लीग मुकाबले खेले गए। वहीं सेमीफाइनल में अल्मोड़ा अटैकर्स, नैनीताल टाइगर, पिथौरागढ़ पैंथर व चंपावत रॉयल्स की टीम पहुंच गई है। सोमवार को रुद्रा लायंस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला अल्मोड़ा अटैकर्स व नैनीताल टाइगर के बीच खेला जाएगा।
रविवार को पहला मुकाबला नैनीताल टाइगर व रुद्रपुर किंग्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए टॉस में रुद्रपुर किंग्स ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। इसमें नैनीताल टाइगर की टीम ने छह ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 74 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रुद्रपुर किंग्स की टीम ने पांच ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 25 रन ही बना सकी। इसके चलते नैनीताल टाइगर की टीम 49 रन से जीत गई।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला ऊधमसिंह नगर लायंस व चंपावत रॉयल्स के बीच खेला गया। इसमें ऊधमसिंह नगर की टीम ने दो विकेट खोकर 56 रन बनाए, वहीं चंपावत रॉयल्स की टीम ने पांच विकेट खोकर 75 रन बनाए, इसके चलते चंपावत रॉयल्स की टीम 19 रन से विजेता रही। तीसरा मुकाबला रुद्रपुर किंग्स व चंपावत रॉयल्स के बीच खेला गया, इसमें रुद्रपुर किंग्स की टीम ने आठ विकेट खोकर 57 रन बनाए। वहीं चंपावत रॉयल्स की टीम ने चार विकेट खोकर 58 रन बनाए, इसके चलते छह विकेट से टीम जीत गई। चौथा व अंतिम मुकाबला पिथौरागढ़ पैंथर व बागेश्वर चैलेंजर्स के बीच आठ ओवर का खेला गया। इसमें बागेश्वर चैलेंजर्स की टीम ने सात विकेट खोकर 101 रन बनाए, जवाब में उतरी पिथौरागढ़ पैंथर की टीम ने चार विकेट खोकर 119 रन बनाए और 18 रन से जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएल के चेयरमैन डीबी चंद ने बताया कि लीग मुकाबले खत्म हो गए हैं, अब सोमवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहां यूपीएल के ब्रांड एंबेसडर जगजीवन कन्याल, इवेंट कमिश्नर विष्णु अधिकारी, प्रदीप पाल, महेश चंद्र, दीवान सिंह मेहरा, विक्की योगी, कमेंटेटर ललित चुफाल, आनंद बोरा, अंपायर राहुल सिंह, किशोर भंडारी, नगमा खान, ऑनलाइन स्कोरर मोहित फुलारा आदि थे।
-
इंसेट-
सात बार एवरेस्ट फतेह करने वाले पद्मश्री लवराज को गेस्ट ऑफ ऑनर
रुद्रपुर। सात बार एवरेस्ट फतेह करने वाले पद्मश्री लवराज धर्मसत्तू को यूपीएल में गेस्ट ऑफ ऑनर का खिताब दिया गया है। पद्मश्री लवराज ने ऊधमसिंह नगर लायंस व चंपावत रॉयल्स के बीच टॉस भी कराया। इसके साथ ही दोनों टीमों के कैप्टन से परिचय प्राप्त कर उनको शुभकामनाएं दी। वहीं बीएसएफ के पूर्व आईजी बीएस टोलिया व ऊर्जा निगम के पूर्व अधीक्षण अभियंता नरेंद्र टोलिया भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान रुद्रा लायंस एकेडमी के निदेशक नवीन टम्टा व सुधाकर जोशी भी मौजूद रहे। संवाद

-
25 सालों से टेनिस क्रिकेट बॉल में दम दिखा रहे 46 वर्षीय भरत लौहार
रुद्रपुर। वर्ष 1996 से टेनिस क्रिकेट बॉल में मुंबई के रहने वाले 46 वर्षीय भरत लौहार दम दिखा रहे हैं। भरत लौहार का कहना है कि उन्होंने दुबई व लंदन में भी टेनिस क्रिकेट बॉल मैच खेला है। बताया कि वर्ष 2019 में जब लंदन में क्रिकेट का वर्ल्ड कप चल रहा था, तो उसी के बराबर में टेनिस क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ था, उसमें भारत समेत छह देशों की टीम ने हिस्सा लिया था। बताया कि वह मूल रूप से पिथौरागढ़ के नाचनी के रहने वाले हैं, यूपीएल में अल्मोड़ा अटैकर्स की टीम में खेल रहे हैं। कहा कि उनका उत्तराखंड में क्रिकेट मैच खेलने का सपना पूरा हो गया है। संवाद
---
बल्लेबाजी करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों का स्कोर बोर्ड
-- खिलाड़ी/टीम - रन - बॉल - चौका - छक्का रामसेवक(नैनीताल टाइगर) - 52 - 20 - 02 - 06
चंदन मेहता(रुद्रपुर किंग्स) - 11 - 04 - 01 - 01
आशीष मेहरौल(नैनीताल टाइगर) - 08 - 04 - 00 - 01 गोपेश(चंपावत रॉयल्स) - 32 - 14 - 01 - 04
धर्मेंद्र यादव(चंपावत रॉयल्स) - 25 - 11 - 01 - 03
अंकुर सिंह(ऊधमसिंह नगर लायंस) - 25 - 14 - 01 - 03 संस्कार(चंपावत रॉयल्स) - 44 - 14 - 01 - 06 रुतांशु शाह(रुद्रपुर किंग्स) - 25 - 11 - 02 - 02
दीपक सिंह कार्की(रुद्रपुर किंग्स) - 07 - 04 - 00 - 01
ओमकार देसाई(बागेश्वर चैलेंजर्स) - 44- 26 - 02 - 05 गोलू(पिथौरागढ़ पैंथर) - 41- 15 - 02 - 05
अजय बिष्ट(पिथौरागढ़ पैंथर) - 36- 16 - 01 - 05
-
गेंदबाजी करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों का स्कोर बोर्ड
-- खिलाड़ी/टीम - ओवर - रन - विकेट दीपेश(नैनीताल टाइगर) - 1.0 - 02 - 03
हिमांशु जोशी(नैनीताल टाइगर) - 1.0 - 07 - 01
अंकुर सिंह(ऊधमसिंह नगर लायंस) - 2.0 - 14 - 03
योगेश कुमार(चंपावत रॉयल्स) - 1.0 - 12 - 01
जय सिंह(चंपावत रॉयल्स) - 1.0 - 03 - 02
सचिन तांबा(चंपावत रॉयल्स) -2.0 - 29 - 02 अनिल(पिथौरागढ़ पैंथर) - 2.0 - 21 - 04
ओमकार देसाई(बागेश्वर चैलेंजर्स) - 1.0 - 12 - 03 वैभव(पिथौरागढ़ पैंथर) - 2.0 - 14 - 02
-
फोटो- 02आरडीपी28पी- रुद्रपुर के रुद्रा क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलते नैनीताल टाइगर व रुद्रपुर किंग्स के खिलाड़ी।
29पी- रुद्रपुर में ऊधमसिंह नगर लायंस व चंपावत रॉयल्स की टीम के बीच टॉस करते पद्मश्री लवराज।
30पी- रुद्रपुर में एक खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते ऊर्जा निगम के पूर्व अधीक्षण अभियंता नरेंद्र टोलिया।
31पी- भरत लौहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed