फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four smugglers arrested with tiger skin, hunter also caught

Udham Singh Nagar News: बाघ की खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, शिकारी भी दबोचा गया

Mon, 24 Jul 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with tiger skin, hunter also caught
खटीमा/रुद्रपुर। एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बाघ की खाल और हड्डियों के साथ चार तस्करों को दबोचा है। बरामद खाल को उत्तराखंड में अब तक बरामद सबसे बड़ी खाल बताया जा रहा है। डीएफओ संदीप कुमार ने रविवार का मामले का खुलासा किया। बाघ को मारने वाले और इसकी खाल तस्करों को बेचने वाले वन्यजीव तस्कर और शिकारी अर्जुन को काशीपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शिकार किए गए सुअर के शव पर चूहे मारने की दवा डालकर बाघ को मारा और फिर बेहद सफाई से उसकी खाल, हड्डियां निकाल दी थी।
विज्ञापन


सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में उत्तराखंड एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली और तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीम वन्य जीव अंगों की तस्करी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी। शनिवार देर रात एसटीएफ को सूचना मिली कि चार शातिर तस्कर सफेद रंग की बोलेरो संख्या (यूके05टीए-2815) से खटीमा आ रहे हैं। इस पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उन्हें खटीमा पहेनिया टोल प्लाजा के पास रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से बाघ की 11 फीट लंबी खाल और 10.4 किलो हड्डियां बरामद हुईं। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि वह बाघ की खाल और हड्डी को काशीपुर निवासी एक व्यक्ति से लाए और बेचने के लिए खटीमा आ रहे थे। आरोपियों ने अपना नाम कृष्ण कुमार निवासी ग्राम बगीचा(धारचूला), गजेंद्र सिंह, संजय कुमार और हरीश कुमार निवासी गोठी कालिका (धारचूला) पिथौरागढ़ बताया। लंबे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त चारों बदमाशों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम और वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी महेंद्र गिरि और किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही। इतने बड़े बाघ का शिकार कहां और कब किया गया, एसटीएफ इसकी पड़ताल में जुटी है। शीघ्र ही आगे और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed