{"_id":"67be1aa1665e18c7d7061fde","slug":"four-primary-schools-closed-ahead-of-time-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-121338-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: समय से पहले चार प्राथमिक स्कूलों की कर दी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: समय से पहले चार प्राथमिक स्कूलों की कर दी छुट्टी
Wed, 26 Feb 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालयों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बावजूद अध्यापकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही है। अध्यापक समय से पहले ही विद्यालय बंद कर रहे हैं। मंगलवार को रुद्रपुर बीईओ सावेद आलम ने ऐसे चार विद्यालयों को पकड़ा। इनमें निर्धारित समय 3:30 बजे से आधा घंटा पूर्व ही यह बंद कर दिए गए थे। मौके पर अधिकारी को विद्यालय में ताला बंद मिला।
मंगलवार की दोपहर सवा तीन बजे बीईओ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनकुइयां पहुंचे। यहां उन्हें विद्यालय के गेट पर ताला लटका मिला। अगल-बगल पूछने पर पता चला कि विद्यालय की तीन बजे छुट्टी कर दी गई। इसके बाद बीईओ प्राथमिक विद्यालय गिदपुरी पहुंचे। यहां भी विद्यालय बंद मिला। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय चिनकी पहुंचे, तो यहां भी अध्यापक और बच्चे नहीं मिले। फिर वे पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिनकी पहुंचे।
यहां भी तीन बजे ही छुट्टी कर दी गई थी। सभी बच्चे अपने घर चले गए थे। विद्यालय में प्रधानाध्यापक और तीन अध्यापक उपस्थित मिले। इस पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक सहित अध्यापकों की जमकर क्लास लगाई। पूछा कि किसके आदेश पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले विद्यालय बंद किया गया। यह विभागीय आदेशों का घोर उल्लंघन है। इसमें लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
तीन प्रधानाध्यापक सहित नौ का रुकेगा वेतन, जारी होगी नोटिस
निर्धारित समय से आधा घंटा पहले बंद करने वाले चार विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसमें प्राथमिक विद्यालय बनकुइया के प्रधानाध्यापक, गिदपुरी के प्रधानाध्यापक और एक अध्यापक, चिनकी के प्रधानाध्यापक और चार अध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए 25 फरवरी का वेतन रोका जाएगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिनकी के प्रधानाध्यापक सहित उपस्थित अध्यापकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी। एक अनुपस्थित अध्यापिका का भी वेतन भी रोका जाएगा।
बनकुइया, गिदपुरी और चिनकी के प्राथमिक विद्यालय तीन बजे ही बंद कर दिए गए थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिनकी की भी छुट्टी तीन बजे हो गई थी। यहां प्रधानाध्यापक और अध्यापक मिले थे। एक अध्यापक अनुपस्थित मिले। इस पर नोटिस जारी करते हुए अनुपस्थित लोगों का वेतन रोका जाएगा। -सावेद आलम, बीईओ रुद्रपुर
निर्धारित समय से पूर्व विद्यालय बंद करना किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है। बीईओ रुद्रपुर की रिपोर्ट के आधार पर सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -हरेंद्र कुमार मिश्र, डीईओ।