{"_id":"5fdcfcd98ebc3e3d445e5c8a","slug":"four-people-scorched-due-to-cylinder-leak-it-was-discovered-that-they-were-making-alcohol-rudrapur-news-hld407880766","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली अंग्रेजी शराब बना रहे चार आरोपी सिलिंडर लीक होने से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली अंग्रेजी शराब बना रहे चार आरोपी सिलिंडर लीक होने से झुलसे
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर रोड स्थित पाम ग्रीन कालोनी में नकली अंग्रेजी शराब बना रहे चार आरोपी गैस सिलिंडर लीक होने से झुलस गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पाम ग्रीन में अवैध शराब बनने की तस्दीक कर जांच शुरू कर दी है। भारी मात्रा में रायल चैलेंज शराब की खाली बोतलें और उपकरण बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि नकली शराब का कारोबार लंबे समय से चल रहा था। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
शुक्रवार दोपहर आग में झुलसे चार युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। पूछताछ में चारों ने बताया कि पूड़ी बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगने से हादसा हुआ। पुलिस ने युवकों के बयान दर्ज किए और मौके पर तस्दीक करने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
पाम ग्रीन के एक कमरे में पुलिस को अंग्रेजी शराब रायल चैलेंज की बोतलें और शराब बनाने के कई उपकरण बरामद हुए। कोतवाली क्षेत्र के हल्का इंचार्ज पान सिंह तोमक्याल ने बताया कि आग में झुलसे युवक अभिनाष, प्रेमपाल, नरेश व राहुल सुल्तानपुर पट्टी के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले ही चारों ने यहां किराया का मकान लेकर नकली अंग्रेजी शराब बनाने का कारोबार शुरू किया था।
विज्ञापन
आरोपियों को इलाज के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं सीओ अमित कुमार ने बताया कि कमरे से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कमरे से पुलिस को कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
दमकल विभाग ने बुझाई आग
रुद्रपुर। सिलिंडर से कमरे में आग लगने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखे प्लास्टिक के डिब्बे व शराब की खाली बोतलें जलने से बच गई थी।