फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four House Sets A Blaze

चार मकानो में आग लगने से लाखों की सपंत्ति स्वाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four House Sets A Blaze
काशीपुर में आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ घरेलू सामान। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जसपुर खुर्द स्थित डिफेंस कॉलोनी में चार कच्चे मकानों में अचानक आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान, कपड़े, राशन और नकदी जल गई। जबकि दो घरों में रखी करीब सात हजार रुपये की नकदी आदि जल गई। वहीं, एक परचून की दुकान में आग लगने से करीब चार लाख रुपये मूल्य का सामान जल गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे डिफेंस कालोनी में त्रिवेणी और उसके भाई जय सिंह की झोपड़ियों में आग लग गई। आग की तेज लपटों ने भूरा और मदनलाल के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से कॉलोनी में खलबली मच गई। परिवार के लोगों ने कॉलोनी वासियों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की गाड़ी आग पर काबू पाने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार की सूचना पर लेखपाल दौलत सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी जुटाई। आग का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। इस आग में त्रिवेणी और उसके भाई जय सिंह के घरों में ठेला, संदूक, साइकिल, पंखा, टेबिल, चारपाई, बर्तन, राशन आदि जल गया। अग्निकांड में दोनो भाइयों को डेढ़ लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। जबकि भूरा के मकान में आग लगने से एक मोबाइल फोन, पंखा, टेबल और मदनलाल के घर में रखी वाशिंग मशीन, ड्रेसिंग, लिहाफ, गद्दे, मोबाइल फोन आदि अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इन दोनों व्यक्तियों के घरों में एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, मोहल्ला रजवाड़ा निवासी शिवम माली की परचूनी की दुकान में 9 मार्च को रात करीब दस बजे आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान व गल्ले में रखी 7 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। शिवम के अनुसार इस हादसे में 4 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed