फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four green trees cut.

सागौन के चार पेड़ों पर चला आरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four green trees cut.
सितारगंज के रंसाली वन रेंज कार्यालय में अवैध लकड़ी कटान के आरोप में पकड़े गए आरोपियों के साथ वन ट? - फोटो : SITARGANJ
लकड़ी तस्करों ने सागौन के चार हरे पेड़ों पर आरा चला दिया। वन टीम ने तस्करी के दो आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया जबकि छह आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

रेंजर प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि टुकड़ी गांव निवासी भगत सिंह और पहसैनी गांव के मलकीत सिंह ने अपने छह अन्य साथियों के साथ टुकड़ी बिचुवा गांव से सटे रंसाली जंगल के प्लॉट से तीन हरे पेड़ों का अवैध कटान कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा पहसैनी गांव में भी जंगल में खड़े सागौन के एक पेड़ पर आरा चलाया। बताया कि दोनों आरोपियों को धर दबोचा। जबकि उनके साथी पहसैनी गांव निवासी दर्शन सिंह ,गुरमेज सिंह व छिंदर सिंह एवं टुकड़ी गांव निवासी हरजिंदर सिंह, मंजीत सिंह और हरचंद्र सिंह मौके से फरार हो गए। सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रेंजर ने बताया कि तस्करी के मुख्य आरोपी दर्शन सिंह और उसके पुत्र आसपास के गांवों के युवाओं को लालच देकर वन तस्करी में शामिल करते हैं और अपराध को अंजाम देते हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed