फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   four buses of roadways completed their span

रोडवेज की चार बसों की मियाद पूरी

Wed, 22 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
four buses of roadways completed their span
बस - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज डिपो में चार बसें अपनी मियाद पूरी कर चुकी हैं। इन बसों को मार्ग से हटाकर कार्यशाला में खड़ा कर दिया गया है। 

विज्ञापन


रोडवेज डिपो में 54 बसों का बेड़ा है। इसमें 39 निगम और 15 अनुबंधित बसें हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते रोज निगम की 28 बसों का संचालन होता है। निगम ने मियाद पूरी कर चुकी बसों की निलामी के लिए सूची मांगी थी। इसमें कालागढ़ मार्ग की यूके07पीए0922, दिल्ली मार्ग की यूके07पीएम0918, हरिद्वार मार्ग की यूके07पीए0931 और यूके07पीए0915 बसें अपनी मियाद पूरी कर चुकी है। 
विज्ञापन


कार्यशाला से मिली जानकारी के अनुसार के आठ लाख किलोमीटर या आठ साल पूरे करने पर बसों की मियाद को पूरा माना जाता है। इन बसों के मार्ग से हटने के बाद डिपो में 50 (35 निगम और 15 अनुबंधित) बसों का बेड़ा रह गया है। मुख्यालय के आदेश पर ऑक्शन बसों को मार्ग से हटाकर कार्यशाला में खड़ा कर दिया गया है। वर्ष 2016 में निगम की छह बसें पहले ही मियाद पूरी कर चुकी हैं। मुख्यालय को भेजी गई सूची में दो और बसों की मियाद भी जल्द ही पूरी होने वाली है। इन बसों का आदेश आने पर इन्हें भी रूटों से हटाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंडलीय प्रबंधन काठगोदाम डिपो में बसों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने पर पिछले एक साल से छह बसे काशीपुर डिपो में ही खड़ी हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रमेश रौतेला ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर मियाद पूरी कर चुकी चार बसों को मार्ग से हटाकर कार्यशाला के बाहर खड़ा करा दिया है। संचालन पूरा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed