फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four accused in robbery of car at gunpoint on highway in rudrapur

UK News: हाईवे पर तमंचे के बल पर कार लूटने में चार नामजद, दिल्ली निवासी युवक ने लगाया पिटाई का आरोप; केस दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 05:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Sep 2025 05:11 PM IST
सार

रुद्रपुर में चार लोगों पर थार वाहन लूटने और तमंचे के बल पर धमकी देने का आरोप है। दिल्ली निवासी ने कोतवाली में की शिकायत दर्ज। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

 

विज्ञापन
Four accused in robbery of car at gunpoint on highway in rudrapur
FIR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवक ने रुद्रपुर निवासी चार लोगों पर लाठी-डंडे से पिटाई कर तमंचे के बल पर पर लेकर थार वाहन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। उत्तरी दिल्ली के थाना साबाडेरी के ग्राम बरला निवासी मोहित तोमर ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा कि उन्हाेंने परिचित बिट्टू निवासी सेक्टर 13/17, पानीपत, हरियाणा की थार संख्या एचआर 06 बीजे 1611 में अपने दोस्तों भूपेंद्र सिंह डबास और संयम कुमार निवासी पूठखुर्द, थाना बवाना, उत्तरी दिल्ली के साथ कैंची धाम जाने का प्लान बनाया था।

विज्ञापन

उन्होंने रुद्रपुर निवासी परिचित रजनीश अरोरा उर्फ सोनू को इसकी जानकारी दी थी। वे तीन सितंबर की रात दिल्ली से रुद्रपुर आते समय फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो वहां रजनीश अरोरा तीन-चार लोगों के साथ खड़ा था। उन्होंने गाड़ी रोक ली और गालियां देते हुए उनको वाहन से जबरन नीचे उतार दिया। आरोपियों के पास तमंचे थे। उनको चालक सीट से उतारकर लोहे की राॅड व डंडों से पीटा गया और गन प्वांइट पर ले लिया।

विज्ञापन

रजनीश के साथ मौजूद लोगों में से एक ने अपना नाम जग्गा प्रधान, वंश मखीजा और राधेश्याम पंडित बताया था। इन लोगों ने खुद को बदमाश बताया और उनकी थार लूटकर ले गए। कहा कि उनकी गाड़ी में नकदी, आईकार्ड, वाहन के कागज व अन्य सामान था। उन्होंने शोर मचाया मगर कोई मदद के लिए नहीं आया। उन्हाेंने वाहन मालिक के साथ ही 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed