फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four accused arrested for stealing parts from factory

फैक्ट्री से कलपुर्जे चोरी करने के चार आरोपी दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for stealing parts from factory
सितारगंज पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। फैक्टरी से मशीन के कलपुर्जे चोरी करने के चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सीसीटीवी की मदद से चोरी की घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सिडकुल की पारले एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करीब आठ लाख रुपये कीमत के कलपुर्जे चोरी कर लिए। कंपनी के एचआर मैनेजर भूपेश शर्मा ने सिडकुल चौकी में चोरी की तहरीर दी। इस पर देर रात ही धारा 379 के तहत केस दर्ज कर पुलिस टीम को खुलासे में लगाया। पुलिस ने कंपनी के सीसीटीवी खंगाले। इसमें तीन आरोपी चोरी करते हुए कैद मिले।
विज्ञापन

कोतवाल ने सिडकुल से शक्तिफार्म को जाने वाले मार्ग पर चोरी के आरोपी वार्ड 11 पैरपुरा निवासी अमजद अली, वार्ड छह निवासी शाने आलम, ग्राम सिपरा थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रवि कुमार को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर बमनपुरी निवासी कबाड़ी मुन्ने की दुकान से चोरी गया माल बरामद किया। इस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई सुधाकर जोशी, सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, कमलनाथ गोस्वामी, केसर सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed