{"_id":"5a4e785a4f1c1bfc0f8b7a79","slug":"former-cm-harish-rawat-take-on-bjp-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जनता के अरमान पर चलवाए बुलडोजर : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने जनता के अरमान पर चलवाए बुलडोजर : रावत
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हरीश्ा रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने से प्रभावित गदरपुर के व्यापारियों को मुआवजा देने, किच्छा सहित दूसरे स्थानों पर कांग्रेसियों का उत्पीड़न बंद करने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यकर्ताओं के साथ तीन घंटे उपवास पर बैठे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को मजदूर, किसान और दलित विरोधी करार देते हुए तीखे हमले किए और कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान भी किया। ऐलान किया कि गरीबों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रखेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की गैरमौजूदगी की चर्चा में रही।
बृहस्पतिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पौने 12 बजे पूर्व सीएम हरीश रावत अंबेडकर पार्क पहुंचे और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के साथ उपवास पर बैठे। उन्होंने कहा कि गदरपुर में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चला दिया गया। अगर निर्माण अवैध थे तो उन्हें थोड़ा पीछे किया जा सकता था। सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाकर लोगों के अरमान पर बुलडोजर चलाने का काम किया है। तराई के हर शहर में बुलडोजर चलाने की तैयारी है। पेराई सत्र शुरू होने पर सितारगंज की चीनी मिल को बंद कर दिया गया। नोटबंदी ने जनता का जीना मुहाल किया तो जीएसटी ने छोटे व्यापारियों का कारोबार चौपट कर दिया।
रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री केदारनाथ और अन्य जगहों पर कांग्रेस सरकार के किए कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। जितने कल्याणकारी काम उनकी सरकार ने किए, उतने किसी ने नहीं किए। उनकी समझ में नहीं रहा कि इतने काम करने के बाद भी हार कैसे गया। हार का एक ही जवाब है, वह है जीत। वह 2019 में जीत के लिए आवाज उठा रहे हैं। कहा, उनकी सरकार की योजनाओं में कटौती की जा रही है। गरीबों को मिलने वाले बजट को बंद कर भाजपाई रुपयों को बचाने की बात कह रहे हैं। इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। गरीबों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने पर कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वह संघर्ष जारी रखेंगे और सांप्रदायिकता मुक्त और गरीब विरोधी सरकार मुक्त भारत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बब्बन सिंह ने हरीश रावत और बेहड़ को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन
भाजपा में घोटाले के सारे विशेषज्ञ
रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर हमलों के साथ तंज भी कसे। उन्होंने कहा कि एनएच घोटाले में कांग्रेस के खाते में करोड़ों रुपये जमा होने की बात कही गई थी। लेकिन खाते में जमा पांच करोड़ में से चार करोड़ तो दूसरे प्रदेश के लोगों ने जमा कराए थे। जब यह बात उजागर हुई तो आरोप लगाने वाले भी गायब हो गए। कहा कि एनएच के घोटाले की जांच हाइकोर्ट की बेंच की देखरेख में होनी चाहिए। ये घोटाला भाजपा के घर जाता दिख रहा है।
अपनी ताकत दिखाने की रही कसरत
रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समक्ष अपनी ताकत दिखाने के लिए नेताओं में खूब मेहनत की। वे अलग-अलग समय कार्यकर्ताओं के साथ जूलूस की शक्ल में हरीश रावत के सामने आते रहे और चेहरा दिखाते रहे। तीन घंटे तक अपनी ताकत दिखाने का सिलसिला लगातार चलता रहा। नेता भी हरदा को चेहरा दिखाने के लिए भी खासे लालायित दिखे।