{"_id":"5a7f3e394f1c1b387b8b5c30","slug":"formation-of-committee-for-regular-vc-in-pant-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत विवि में नियमित वीसी के लिए समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत विवि में नियमित वीसी के लिए समिति का गठन
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर।
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय का लोगो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की तलाश शासन स्तर पर शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की नियुक्ति तीन साल के लिए होती है।
विज्ञापन
नियमित कुलपति की तलाश के लिए शासन ने इसी सप्ताह तीन सदस्यीय सर्च कमेटी गठित कर दी है। समिति में उत्तराखंड शासन के अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह विवि प्रबंध परिषद के प्रतिनिधि के रूप में, इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट रिसर्च के पूर्व महानिदेशक डीके बहुगुणा उत्तराखंड शासन के प्रतिनिधि के रूप में और पंतनगर विवि के पूर्व कुलपति डॉ. प्रेमलाल गौतम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रतिनिधि के रूप में शामिल किए गए हैं। कृषि सचिव को नियुक्ति प्रक्रिया का समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
कुलपति पद के लिए शासन के कृषि सचिव डी सेंथिल पांडियन की तरफ से अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराया गया है। शासन ने 12 मार्च तक कुलपति पद के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन का प्रारूप पंतनगर विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gbpu.ac.in पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि डॉ. मंगला राय के त्यागपत्र देने के बाद से पंतनगर विवि में नियमित कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है। राज्यपाल के आदेश पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जे. कुमार एक साल तक पंतनगर विवि में कुलपति का कार्य कर चुके हैं। वेटनरी कॉलेज के प्रोफेसर एवं मौजूदा कुलपति डॉ. एके मिश्रा भी राज्यपाल के आदेश पर पंतनगर विवि में कुलपति पद पर पिछले चार महीने से काम कर रहे हैं। उनका कार्यकाल भी 26 मार्च या नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक है। इस तरह पिछले सवा साल से विवि में नियमित कुलपति नहीं है। अब शासन ने तीन साल के लिए कुलपति नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।