फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest Department deployed fire watchers in crew stations

वन विभाग ने क्रू स्टेशनों में फायर वॉचरों की तैनाती की

Sat, 15 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ख्ाटीमा
अमर उजाला ब्यूरो, ख्ाटीमा Updated Sat, 15 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Forest Department deployed fire watchers in crew stations
खटीमा में वन्य जंतुओं के पानी पीने के लिए वन विभाग द्वारा पानी से भरे गए वाटर होल - फोटो : अमर उनाला

विज्ञापन
 वन विभाग ने वनों को आग से बचाने के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले खटीमा, किलपुरा और सुरई वन रेंज में स्थापित 22 क्रू स्टेशनों 97 फायर वाचरों की तैनाती कर दी है। वन विभाग द्वारा पेड़ से गिरने वाले सूखे पत्तों को एकत्रित कर फायर ड्रिल का कार्य किया जा रहा है। वन विभाग आग को बढ़ने से रोकने के लिए ब्लोवर का भी प्रयोग कर रहा है।


गर्मी बढ़ने के साथ ही तराई पूर्वी वन प्रभाग की तीन रेंजों में आग की संभावनाओं को देखते हुए वन विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसके अंतर्गत खटीमा वन रेंज में स्थापित आठ क्रू स्टेशनों में 32 फायर वॉचर तैनात किए गए हैं।  किलपुरा वन रेंज में बनाए गए चार क्रूस्टेशनों  में 25 फायर वॉचरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सुरई वन रेंज में सबसे अधिक 10 क्रू स्टेशनों में 40 फायर वॉचरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा वन विभाग द्वारा जंगल से लगे गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए वाहनों से जंगलों को आग से बचाने के लिए मुनादी व गोष्ठियां की जा रही हैं। वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि जंगलों में पेड़ों से गिरने वाले सागोन के पत्तों को एकत्रित कर फायर वॉचरों द्वारा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग जंगल में लगी आग पर नजर रखने के लिए सेटेलाइट का उपयोग भी किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सेटेलाइट से नौ जगहों पर आग लगने के रेड प्वाइंट दिखाए गए, जिसमें तराई पूर्वी वन प्रभाग में कहीं पर भी आग लगने की सूचना नहीं थी।




भीषण गर्मी व फायर सीजन में वन्य जंतुओं को पानी की कमी न हो इसके लिए वन विभाग ने विशेष ध्यान रखा गया है। किलपुरा व खटीमा वन रेंज में तीन वॉटर होल बनाए गए हैं। किलपुरा के वन क्षेत्राधिकारी किरन चंद्र कफल्टिया ने बताया कि उनके यहां दो वाटर होल हैं, जिसमें एक पक्का निर्माण व एक गड्ढा खोदकर बनाया गया है। खटीमा वन रेंज में नगरा तराई क्षेत्र में एक वॉटर होल बनाया है। वन क्षेत्राधिकारी सुरई आरके मौर्य ने बताया कि सुरई रेंज चारों ओर से नदी नालों के बीच है। यहां पानी की किसी प्रकार की कमी नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed