{"_id":"64e5035b19e0f1b73c09db14","slug":"for-for-fraud-case-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2300-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सेवानिवृत्त डीईओ से दो लाख की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सेवानिवृत्त डीईओ से दो लाख की ठगी, केस दर्ज
Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस रिटायर स्मार्ट पॉलिसी की प्रीमियम के नाम पर 2,04,864 रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
मानपुर रोड स्थित प्रकाश इंक्लेव निवासी सेवानिवृत्त डीईओ हीरा लाल ने पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने 23 जुलाई 2021 को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस रिटायर स्मार्ट पॉलिसी ली थी। इस पॉलिसी के प्रीमियम के लिए पांच लाख रुपये जमा कराए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि पांच जुलाई को सचिन खरे नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। खुद को एसबीआई इंश्योरेंस का प्रतिनिधि बताकर उसने कहा कि दो प्रीमियम और जमा होनी हैं। इस वजह से पेनल्टी काट कर पॉलिसी की राशि 2,72,000 रुपये जमा कराने होंगे। ऐसा न करने पर पॉलिसी की राशि शून्य हो जाएगी। यदि आपको पॉलिसी बचानी है तो एचओडी प्रभुदयाल पाठक से बात कर लो।
इसलिए 11 जुलाई को प्रभु दयाल से बात होने पर सिक्योरिटी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर तीन बार में 1,40,864 लाख रुपये जमा कराए गए। इस वार्ता के आधार पर शिकायतकर्ता ने तीसरे व्यक्ति सुधीर चौधरी से बात की तो उसने कहा कि पॉलिसी क्लियरेंस लेटर के लिए 1,52,354 रुपये जमा करने के बाद ही पॉलिसी का पूरा भुगतान मिलेगा। उसके बताए खाते में भी 60,000 रुपये जमा कराए गए। फिर भी रकम वापस न मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 2,04,864 रुपये ठगने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।