फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   For a lost girlfriend to get rid of cash and rings

प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की खातिर गंवाई नकदी और अंगुठियां

Tue, 29 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की खातिर एक युवक कथित तांत्रिक के चक्कर में फंसकर हजारों रुपये और दो सोने की अंगुठियां गंवा बैठा। पीड़ित ने आवास विकास चौकी में तहरीर दी तो दो और शिकायतकर्ता वहां पहुंच गए। हरकत में आई पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापा मारा और तांत्रिक के तीन सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। तांत्रिक अपने कमरे में ताला लगाकर फरार है।

विज्ञापन

सोमवार सुबह दूधियानगर निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपनी प्रेमिका से नाता तोड़ना चाहता था। उसने जनता इंटर कॉलेज के समीप कार्यालय खोले बैठे गुरुसागर सम्राट नाम के तांत्रिक की मदद ली। तांत्रिक ने काम करने के बदले साढ़े 13 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठी ली। उसने बताया कि तांत्रिक मेरठ का रहने वाला है। लेकिन बीते कुछ दिनों से तांत्रिक कमरे में ताला लगाकर गायब है।
विज्ञापन

उसके तीन सहयोगी एक गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। पुलिस ने तत्काल गेस्ट हाउस में छापा मारकर तीनों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच दो युवतियों ने भी चौकी पहुंचकर ठगी की शिकायत की। तांत्रिक ने समस्या हल करने के लिए किसी से नकदी तो किसी से जेवरात ठग लिए। तांत्रिक के भागने के बाद ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस से संपर्क करना शुरु कर दिया है। चौकी इंचार्ज एचएन जोशी ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। कथित तांत्रिक के तीन सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed