फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fog lights were not installed in private buses, and the windshields were also broken.

Udham Singh Nagar News: निजी बसों में नहीं लगी फॉग लाइट, शीशे भी टूटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fog lights were not installed in private buses, and the windshields were also broken.
काशीपुर। ठंड के मौसम में भी निजी बस संचालक यात्रियों की सुविधाओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। हाल ये है कि यात्रियों को कंडम बसों से सफर कराया जा रहा है। बसों के शीशे टूटे हैं और फॉग लाइटें भी नहीं हैं। धक्का लगाकर स्टार्ट किया जा रहा है। इससे यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन


काशीपुर से निजी बसों का संचालन होता है जो बाजपुर, रुद्रपुर, नैनीताल, रामनगर, जसपुर, धामपुर, नगीना आदि जगहों के लिए बसें संचालित की जाती हैं। इन बसों से हर दिन करीब 25 हजार यात्री सफर करते हैं। जर्जर और कंडम बसों के चलते यात्रियों की जान को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बस स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार है। यात्रियों के बैठने और पेयजल के उचित इंतजाम नहीं है। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने बताया कि निजी बसों में यदि शीशे टूटे हैं और नियमों के विपरीत संचालन कराया जा रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाहनों में लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर

सर्दी के मौसम में कोहरे को देखते हुए परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाने का काम शुरू किया है। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें ट्रैक्टर व ट्रॉलियों आदि पर रिफ्लेक्टर लगवा रही हैं। बिना रिफ्लेक्टर लगे मिले वाहनों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed