{"_id":"6945a613cea0553a6005b918","slug":"fog-hits-vehicles-missing-reflectors-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-134518-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कोहरे की दस्तक, वाहनों से रिफ्लेक्टर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कोहरे की दस्तक, वाहनों से रिफ्लेक्टर नदारद
Sat, 20 Dec 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोहरे की दस्तक के बीच वाहनों से रिफ्लेक्टर नदारद हैं। इक्का-दुक्का वाहनों में ही रिफ्लेक्टर लगे हैं। धुंध के समय रिफ्लेक्टर लगे हों तो दूर से ही वाहन आने का पता चल जाता है। वाहनों के आवागमन में सहायता मिलती है लेकिन यहां कोहरे से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के नियम की अनदेखी की जा रही है।
शुक्रवार को संवाद टीम ने दिनेशपुर के कालीनगर से जिला मुख्यालय तक दस किमी के दायरे में वाहनों में रिफ्लेक्टरों की पड़ताल की। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक ट्रक पर रिफ्लेक्टर लगा मिला। कोहरे के बीच बगैर रिफ्लेक्टर के वाहनों की आवाजाही हो रही थी।
तराई में सेंकनी पड़ रही आग
कोहरे के कारण तापमान में काफी गिरावट आ गई है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में रोडवेज बस अड्डे पर यात्री अलाव सेंकते मिले। शुक्रवार को रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
कोट:
वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा होने पर चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है। विभागीय की टीमें चेकिंग के दौरान वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगा रही हैं। - मोहित कोठारी, एआरटीओ (प्रशासन) रुद्रपुर
-फोटो-01पी-रुद्रपुर के रामपुर रोड में कोहरे के बीच बगैर रिफ्लेक्टर के वाहन : संवाद
-फोटो02पी-रुद्रपुर रोडवेज बस अड्डे में आग सेंकते यात्री : संवाद