{"_id":"63c6ed0196464870cc7acb05","slug":"flood-like-situation-due-to-waterlogging-in-the-villages-of-sisaiya-khatima-news-hld4889633165-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिसैया,के गांवों में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिसैया,के गांवों में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात
विज्ञापन
खटीमा के सिसैया बंधा में जलभराव से पीड़ित ग्रामीणों का हालचाल जानते मंडी चैयरमेन नंदन सिंह खड़ा?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। नेपाल एवं उत्तर प्रदेश सीमा से लगे ग्राम सिसैया के बलुवा खैरानी, बंधा, झाउपरसा, ऊंची बगुलिया के सैकड़ों परिवार फिर जलभराव की गिरफ्त में हैं। बीते दो दिनों से शारदा सागर में पानी भरने से यहां के कई घरों में दो से तीन फिट तक पानी भर चुका हैं। लोगों का घरेलू सामान, मवेशी, खेती-बाड़ी, साग-सब्जी आदि सब कुछ पानी में डूबने लगा है।
बलुवा खैरानी, झाउपरसा एवं ऊंची बगुलिया में आवागमन के लिए लोगों को अब एक मात्र नाव का ही सहारा हैं। बंधे में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र में भी पानी भर चुका है। ठंड के इस मौसम में घरों में भरा पानी उनकी जान मुसीबत में डाल रहा है। लोगों को घरों में पानी भरने की स्थिति में ऊंचे स्थान तक पहुंचने में जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।
बाइस पुल निवासी दिनेश लाल एवं पूर्व ग्राम प्रधान छोटे लाल बताते हैं कि समय-समय पर भरने वाले पानी से ग्रामीण अब टूट चुके हैं। वहीं वार्ड मेंबर शिवनाथ व शीला देवी बताती हैं कि नेताओं से उनका विश्वास अब उठ चुका है। सुनहरी देवी, गुड्डी देवी बताती हैं कि पिछले दो दिनों से जलभराव के चलते घरों से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है। ग्राम प्रधान संत लाल बताते हैं कि वह शासन-प्रशासन से गुहार ही लगा सकते हैं।
विज्ञापन
खटीमा। शारदा सागर बाध के ऊंचे हिस्से में बसे गांव में लगातार जल भराव की स्थिति बन रही हैं। यह कोई नया मामला नहीं है। मामले से मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी, डीएम को अवगत कराया जाएगा ताकि लोगों को जलभराव से राहत मिल सके।
- नंदन सिंह खड़ायत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडी चेयरमैन खटीमा।

खटीमा के सिसैया बंधा, झाउपरसा गांव में हुए जलभराव के चलते नाव से आवागमन करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : KHATIMA