फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Flight cancelled due to technical reasons, former President Kovind returns to Delhi by road

Udham Singh Nagar News: तकनीकी कारणों से उड़ान रद्द, सड़क मार्ग से दिल्ली लौटे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

Thu, 30 Oct 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Flight cancelled due to technical reasons, former President Kovind returns to Delhi by road
पंतनगर। दिल्ली-पंतनगर के बीच हवाई सेवा दे रही विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की दूसरी उड़ान बृहस्पतिवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। जबकि इसी उड़ान से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को वापस दिल्ली जाना था। उड़ान रद्द होने के चलते पूर्व राष्ट्रपति को सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली से पंतनगर आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7156 को तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से दिल्ली लौटना पड़ा। इस उड़ान को दोपहर 3:45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचना था और 4:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था लेकिन दिल्ली से उड़ान भरकर अमरोहा के पास पहुंचते ही विमान में कुछ खराबी आ गई। इसके चलते इसे दिल्ली वापस डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद बीते सोमवार से उत्तराखंड के कुमाऊं दौरे पर थे और निजी कार्यक्रमों में व्यस्त थे। गुरुवार को वह दोपहर करीब दो बजे तराई भवन पहुंचे जहां उन्होंने लंच किया। इसी दौरान उड़ान रद्द होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति का काफिला सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
बृहस्पतिवार को तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7156 को अमरोहा से वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसी फ्लाइट से दिल्ली रवाना होना था। - पवन कुमार, डायरेक्टर पंतनगर एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed