फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Flight came from Lucknow on 20th day but did not come from Delhi

Udham Singh Nagar News: 20वें दिन लखनऊ से फ्लाइट आई पर दिल्ली से नहीं आई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Flight came from Lucknow on 20th day but did not come from Delhi
पंतनगर। संसाधनों से जूझ रहे पंतनगर एयरपोर्ट पर छोटा रन-वे और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम नहीं होने से कोहरे में विमानों की लैंडिंग संभव नहीं है। इससे कुमाऊं में विमान सेवाएं बुरी तरह लड़खड़ा गई हैं। नए साल से लगातार निरस्त चल रही फ्लाइटों में से मंगलवार को 20वें दिन लखनऊ से फ्लाइट पंतनगर पहुंची। इससे यात्रियों में एक बार फिर हवाई सेवाएं बहाल होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस कुमाऊं के लिए पंतनगर-लखनऊ के बीच सप्ताह में तीन दिन और पंतनगर-दिल्ली के बीच रोजाना हवाई सेवा संचालित कर रही है लेकिन तराई में घना कोहरा हवाई सेवाओं के लिए अभिशाप बन गया है। इसके चलते 27 दिसंबर से लड़खड़ाई हवाई सेवाएं मंगलवार को भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाईं। 20वें दिन मंगलवार को लखनऊ से फ्लाइट पंतनगर तो फ्लाइट पहुंची लेकिन दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट कम दृश्यता के चलते उड़ान नहीं भर सकी। इससे दिल्ली-पंतनगर के बीच टिकट बुक करा चुके यात्रियों को फिर निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

बीती 27 दिसंबर से पंतनगर कब-कब पहुंची फ्लाइट
तारीख दिल्ली-पंतनगर फ्लाइट लखनऊ-पंतनगर फ्लाइट
27 दिसंबर 2022 निरस्त निरस्त
28 दिसंबर 2022 निरस्त निरस्त
29 दिसंबर 2022 पहुंची पहुंची
30 दिसंबर 2022 पहुंची शेड्यूल में नहीं
17 जनवरी 2023 निरस्त पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed