फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five players of the district will show their strength in the fifth national para badminton

Udham Singh Nagar News: पांचवी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में दमखम दिखाएंगे जिले के पांच खिलाड़ी

Sun, 12 Mar 2023 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Mar 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Five players of the district will show their strength in the fifth national para badminton
रुद्रपुर। लखनऊ में होने वाली पांचवीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में जिले के पांच खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इन पांचों खिलाड़ियों ने देहरादून में 10 से 11 मार्च तक हुई राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में 10 पदक अर्जित किए।
विज्ञापन

दिनेशपुर की अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा विश्वास ने व्हीलचेयर-2 एकल वर्ग में स्वर्ण, युगल में स्वर्ण और मिक्स युगल में रजत पदक हासिल किया है। रुद्रपुर की उमा ने एसएल-3 एकल वर्ग में कांस्य और मिक्स युगल में रजत पदक हासिल किया। कमल सिंह ने व्हीलचेयर-1 एकल में रजत और मिक्स युगल में रजत पदक जीता। दिनेशपुर की रेखा मेहता ने एसएल-3 श्रेणी में रजत पदक पाया है। रुद्रपुर के अक्षत रुहेला ने एसयू-5 श्रेणी के एकल वर्ग में रजत और मिक्स युगल में रजत पदक हासिल किया है। जिले के खिलाड़ियों ने बताया कि देहरादून में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 60 पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बताया कि पदक लाने वाले खिलाड़ियों को लखनऊ में 23 से 26 मार्च तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed