{"_id":"5ef5debe8ebc3e43382fe973","slug":"five-names-of-in-laws-in-two-different-cases-of-harassment-investigation-started71","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस तक पहुंची घर घर की लड़ाई, ससुरालियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस तक पहुंची घर घर की लड़ाई, ससुरालियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
खटीमा। दहेज उत्पीड़न के आरोप के दो मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें एक मामले में आरोपी पति व दूसरे मामले में पति समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पहले मामले में मूल निवासी इस्लाम नगर व हाल निवासी यूपी के पीलीभीत जिले के बाँसखेड़ा निवासी रुखसार ने एसएसपी को भेजी तहरीर में कहा कि उसकी वर्ष 2010 में इस्लामनगर निवासी शम्सुल हसन के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि आरोपी पति शादी के बाद से ही मारपीट करता था। 10 जुलाई 2019 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और दूसरी शादी करने की धमकी दी। वह बच्चे के साथ मायके में रह रही है।
22 जुलाई 2019 को आरोपी पति बच्चे फैजुल को छीन कर ले गया। 25 जुलाई 2019 को बच्चे को लेने आई तो मारपीट कर दी। उससे जान माल के खतरे की बात कही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 498ए, 323 ,504, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अन्य मामले में ने एसएसपी को सम्बोधित तहरीर में विवाहिता ने कहा कि 27 नवंबर 2016 को उसकी शादी ग्राम चाँदा कृष्ण कुमार के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के 5 माह बाद से ही उसका पति, सास रोमवती, ननद सीमा, जेठानी राकेशवती आए दिन कम दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। जब वह 8 माह की गर्भवती थी तो आरोपियों ने दो दिन तक खाना नहीं दिया। 31 मई 2018 को सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। गर्भ के चोट के कारण 12 दिन बाद ही बच्चे की मृत्यु हो गई। 27 नवम्बर 2019 को घर से निकालने आदि का आरोप लगाया है। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि आरोपी पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506, दहेज अधिनियम में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन