{"_id":"6170521ef69f0f5c122865a7","slug":"five-helicopters-including-mi-17-of-air-force-engaged-in-rescue-rudrapur-news-hld4420320170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाव में जुटे वायुसेना के एमआई-17 समेत पांच हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाव में जुटे वायुसेना के एमआई-17 समेत पांच हेलीकॉप्टर
पंतनगर एयरपोर्ट पर तैनात वायु सेना का हेलीकाप्टर।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
पंतनगर। आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंतनगर एयरपोर्ट को एयरबेस बनाया गया है। एमआई-17 समेत वायुसेना के पांच हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन
आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी थी, जिसके बाद प्रदेश में बचाव अभियान चलाने के लिए एयरफोर्स को तैनात किया गया है। केंद्र सरकार से भेजे गए पांच हेलीकॉप्टरों सहित लगभग चालीस सैनिकों ने कुमाऊं प्रभारी आईएएस अधिकारी हरबीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार से बचाव कार्य शुरू कर दिया था। हरबीर सिंह ने बताया कि सेना व एयरपोर्ट के समन्वय से बुधवार को सात उड़ानों के माध्यम से एनडीआरएफ के 26 जवानों और डॉक्टरों की टीम को ओखलकांडा के खलाड़ी गांव भेजा गया, जिन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और डॉक्टरों ने मौके पर ही मृतकों का पोस्टमार्टम किया। बताया कि दो उड़ानें हर्षिल के लिए भरी थीं, जिनमें जवानों ने वहां फंसे पर्वतारोहियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। जरूरत पड़ने पर रात्रि में भी बचाव कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।