फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five girls from Shakti Farm were selected in the state's Kabaddi team.

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म की पांच बालिकाओं का राज्य की कबड्डी टीम में हुआ चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Five girls from Shakti Farm were selected in the state's Kabaddi team.
शक्तिफार्म। शक्तिफार्म की पांच बालिकाओं का राज्य की कबड्डी टीम में चयन हुआ है। अगले माह होने वाली राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वह राज्य की ओर से प्रतिभाग करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर नपं अध्यक्ष सुमित मंडल ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


27 से 29 अक्तूबर के बीच कपकोट (टिहरी गढ़वाल) में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीजीआईसी शक्तिफार्म की छात्रा प्रिंसी आर्या, खुशबू आर्या, नंदिनी राय, तृष्णा किरतुनिया और जीआईसी गुरुग्राम की छात्रा किरन विश्वास ने प्रतिभाग किया था। जहां उन्हें गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। वहीं, अब बालिकाएं अगले महीने होने वाली राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


कोच विशाल आर्या ने बताया कि प्रिंसी आर्य का अंडर-19 टीम के लिए चयन हुआ है। जबकि खुशबू आर्या और किरण विश्वास का अंडर-17 की टीम के लिए चयन हुआ है। वही, नंदिनी राय और तृष्णा किरतुनिया का अंडर-14 टीम के लिए चयन हुआ है। यह सभी बालिकाएं अगले महीने हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नपं अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा कि इन बालिकाओं ने न सिर्फ क्षेत्र बल्कि समाज का नाम भी रोशन किया है। वह बालिकाओं को संसाधन उपलब्ध कराने में उनकी मदद करेंगे, ताकि यह बालिकाएं अच्छी तैयारी के साथ राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed