{"_id":"607dd2e58ebc3e245751524a","slug":"five-arrested-in-firing-sitarganj-news-hld422148218","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर फायरिंग के नामजद समेत पांच आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर फायरिंग के नामजद समेत पांच आरोपी पकड़े
विज्ञापन
नानकमत्ता में फायरिंग के मामले में प्रयुक्त बाइक और बरामद तमंचे।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पुलिस ने पांच दिन पहले ढाबे पर सो रहे मां-बेटे पर फायरिंग करने के नामजद आरोपी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे तथा दो बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
सोमवार को सीओ खटीमा मनोज ठाकुर के निर्देश पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नानकसागर पार ग्राम गिधौर के कामन पुल पर घेराबंदी की। पुलिस ने दो बाइकों पर सवार पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुरमीत सिंह उर्फ पोला, चमकीला सिंह, प्रेम सिंह, राम सिंह निवासी ग्राम बरकीडांडी तथा गुरनाम सिंह निवासी किशनपुर बताया। पुलिस ने गुरमीत सिंह के पास से 315 बोर तथा राम सिंह के पास से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने 15 अप्रैल को हिम्मत पंजाबी ढाबा पर भोर में गोलीबारी कर ढाबे के बाहर सो रही सुमित्रा व उसके पुत्र प्रकाश सिंह को घायल कर दिया था। घायल महिला के पति हिम्मत सिंह ने राम सिंह को नामजद करते हुए चार अन्य लोगों के के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 504, 506 तथा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरूकर दी थी। घटना में प्रयुक्त राम सिंह तथा गुरमीत सिंह के पास से तमंचा मिलने पर आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।