फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   first group of Adi Kailash Yatra reached Pithoragarh

Uttarakhand: पिथौरागढ़ पहुंचा आदि कैलाश यात्रा का पहला दल, केएमवीएन की ओर से शुरू हुई यात्रा

Thu, 07 May 2026 04:13 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 07 May 2026 04:13 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में केएमवीएन की ओर से आदि कैलाश यात्रा का पहला दल भगवान शिव के जयकारों के साथ गुंजी के लिए रवाना हुआ जिसमें विभिन्न राज्यों के 20 यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन
first group of Adi Kailash Yatra reached Pithoragarh
आदि कैलाश यात्रा की तस्वीर।

विस्तार

पिथौरागढ़ में केएमवीएन की ओर से आदि कैलाश यात्रा शुरू हो गई है। आदि कैलाश यात्रा का पहला दल पिथौरागढ़ पहुंचा। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने यात्रियों को गुंजी के लिए रवाना किया। विभिन्न राज्यों से आए 20 यात्री भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए।

विज्ञापन

दरअसल, एक मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू हो चुकी है। केएमवीएन भी हर साल आदि कैलाश यात्रा कराता है। केएमवीएन की तरफ से शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा का पहला दल बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने यात्रियों को गुंजी के लिए रवाना करते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

विज्ञापन

पर्यटक आवास गृह के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरु रानी ने यात्रियों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र में रोपने के लिए पौधे भेंट किए। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स के निदेशक लोकेश चंद और पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक उमेश पांडे और कार्मिकों ने यात्रियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed