फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firing between two group in rudrapur

रुद्रपुर में भाजपा समर्थक दो पक्षों में चलीं गोलियां

Sun, 23 Dec 2018 12:16 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो   रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो   रुद्रपुर। Published by: विपिन कुमार Updated Sun, 23 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिटी क्लब के बाहर भाजपा समर्थक दो पक्षों में गोलियां चल गईं। फायरिंग में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। तीन घायलों जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से दो तमंचे बरामद किए हैं। यह घटना बाजार चौकी पुलिस से महज 60 मीटर दूरी पर हुई। 
विज्ञापन


शनिवार देर रात सिटी क्लब के सामने काशीपुर बाईपास रोड पर दो पक्षों में तनातनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। करीब सात मिनट तक हुई फायरिंग में दोनों पक्षों के चार लोग गोली लगने से लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक पक्ष के योगेश चंद्र उर्फ बंटी (27) पुत्र गोविंद चंद्र निवासी पहाड़गंज और दूसरे पक्ष के आकाश यादव (27) और प्रवीण  यादव (32) का प्राथमिक उपचार किया गया। योगेश के पेट में गोली लगी है, जबकि प्रवीण और आकाश के हाथ और कंधे में छर्रें लगे हैं। योगेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक अन्य घायल गुरपेज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


दो माह पहले भी हुआ था दोनों पक्षों में विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों में दो महीने पहले भी ट्रांजिट कैंप में विवाद हुआ था। शनिवार को आकाश, प्रवीण, आमिर और प्रकाश धामी स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि दूसरा पक्ष गुरपेज, अनिल, योगेश उर्फ बंटी और लकी अन्य कार में थे। स्कार्पियो के बोनट पर गोली से दो छेद हुए हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया है। इधर, कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही थी। दोनों के आमने सामने आने पर फायरिंग हुई है। इसमें चार लोग घायल हुए है। एक पक्ष के साथ नवनिर्वाचित पार्षद प्रकाश धामी भी था। दोनों पक्षों के लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों पक्षों के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिटी क्लब के बाहर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुछ दिनों पहले जेल से छूटा है बंटी 
रुद्रपुर। दो पक्षों में हुई फायरिंग में घायल योगेश उर्फ बंटी हत्या के मामले में जेल में बंद था और चार दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। बंटी पर 31 दिसंबर 2016 को सितारगंज के युवक की रंपुरा में दूधिया मंदिर के पास गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। उसका साथी अनिल पूर्व मेयर सोनी कोली का देवर है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों ही पक्ष भाजपा समर्थक हैं।  

दोनों गुटों में चल रही है गैंगवार 
रुद्रपुर। सिटी क्लब के सामने भिड़े दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रही है। कई बार दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके हैं। वर्चस्व को लेकर ही फायरिंग की घटना होनी बताई जा रही है। इधर एक पक्ष के घायल योगेेश उर्फ बंटी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ काशीपुर रोड स्थित एक होटल से किसी कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहा है। सिटी क्लब के पास कार में सवार दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के प्रवीण यादव ने बताया कि कुछ दिनों से बंटी उनको धमकी भरे फोन कर रहा था। वे भाजपा नेता संजय ठुकराल के पास मामले को लेकर पहुंचे थे। वहां से लौटते समय सिटी क्लब के सामने अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी।  


सिटी क्लब के बाहर दो पक्षों में रंजिश को लेकर फायरिंग में चार लोग घायल हुए हैं। दोनों ही पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।  देवेंद्र पींचा, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed