फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire in sweet shop by short circuit

शार्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Fire in sweet shop by short circuit
जसपुर में शॉर्ट सर्किट से जली मिठाई की दुकान। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। लकड़ी मंडी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि वह अपने भाई गुड्डू के साथ पतरामपुर रोड पर मिठाई की दुकान चलाता है। देर रात करीब 12 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। करीब डेढ़ बजे उसे आरा मशीन के मजदूरों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन

उसने पुलिस और अग्निशमन को आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन के दो वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग इतना विकराल रूप धारण कर चुकी थी, कि तीसरी मंजिल तक सब कुछ जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी ने बताया कि दुकान में रखे पांच फ्रीज, कच्चा माल, मिठाइयां, विद्युत उपकरण, गैस फर्नीचर और करीब 20 हजार की नकदी समेत दुकान में रखे परिचित के तीन लाख रुपये की सिगरेट के पैकेट भी आग की भेंट चढ़ गए। मिष्ठान विक्रेता ने करीब पंद्रह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed