फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire In Nadhei Mill

Udham Singh Nagar News: नादेही चीनी मिल में लगी आग, उत्पादन बाधित

Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fire In Nadhei Mill
-किसानों ने हंगामा कर मिल कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल लगाया ताला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसपुर। नादेही चीनी मिल की टरबाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मिल कर्मचारियों और किसानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से चीनी उत्पादन और गन्ना पेराई बंद हो गई। इस दौरान वहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर किसानों ने हंगामा कर मिल कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। विधायक ने किसानों और मिल प्रधान प्रबंधक से वार्ता कर मामले को शांत कराया। मिल के प्रधान प्रबंधक ने गन्ना पेराई चीनी उत्पादन रात्रि 10 बजे तक शुरू कराने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार सुबह को साढ़े चार बजे शॉर्ट सर्किट से मिल हाउस की टरबाइन में आग लग गई। टरबाइन में भरे डीजल और बैगास के आग के आग पकड़ने से यह और विकराल हो गई। अफरातफरी के बीच मिल कर्मचारियों और केन यार्ड गेट पर गन्ना तुलवाने के लिए खड़े किसानों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक किसान आग से घिर गया, जिसे बड़ी मुश्किल से बचाया गया।
विज्ञापन

टरबाइन में आग लगने से विद्युत उत्पादन बाधित हुआ तो चीनी उत्पादन और पराई बंद हो गई। मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मुख्य अभियंता को फोन कर चीनी मिल बुलाया गया। किसानों से मिल प्रशासन का सहयोग करने की अपील कर गन्ना पेराई रात्रि दस बजे तक शुरू कराने का आश्वासन दिया। मुख्य अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि टरबाइन के कुछ पार्ट खराब हो गए हैं, जिन्हें गदरपुर चीनी मिल से मंगाया गया है। पार्ट आते ही चीनी उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। आग में विद्युत केबल जले हैं। लगभग 50 से 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विधायक ने मिल पहुंच कर ली जानकारी
जसपुर। किसानों के हंगामे की सूचना पाकर विधायक आदेश चौहान ने मिल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मिल प्रधान प्रबंधक एवं किसानों के बीच वार्ता करा कर मामले को शांत कराया। विधायक आदेश चौहान ने मिल अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मिल की मशीनरी की सही देखरेख नहीं होने और मिल में गंदगी होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जहां मिल हाउस में जहां-तहां कूड़े और बैगास के ढेर हैं। उन्होंने मिल प्रधान प्रबंधक से मिलहाउस की सफाई कराने, टरबाइन में आग लगने के कारणों की जांच कराने, दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने, सफाई के लिए रखे ठेकेदार द्वारा ठीक से सफाई नहीं कराए जाने पर उसकी राशि से कटौती करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता के पास डोईवाला सहकारी चीनी मिल का भी प्रभार है। घटना के समय अगर मुख्य अभियंता होते तो इतना बड़ा हादसा ना होता। वह गन्ना मंत्री से बात कर डोईवाला सहकारी चीनी मिल के चार्ज से मुक्ति दिलाएंगे।
-------------
हादसे के दौरान मौजूद नहीं थे अधिकारी
जसपुर। आग लगने से गन्ने की पेराई बाधित हो गई और किसानों के गन्ने की तुलवाई रोकनी पड़ी। इससे आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों को मिल पहुंचने पर कोई अधिकारी के नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि मिल प्रधान प्रबंधक की जी-20 के कार्यक्रम में ड्यूटी लगी है। मुख्य अभियंता पर डोईवाला सहकारी चीनी मिल का भी चार्ज है और वह डोईवाला गए हैं। इस पर किसानों ने कर्मचारी से कहा कि जब अधिकारी मिल में मौजूद नहीं है। तो वह वहां क्या कर रहे हैं। उन्होंने मिल कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर कर कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया और मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक ने मिल प्रधान प्रबंधक, मुख्य अभियंता के मिलने पहुंचने पर किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता करा कर मामले का पटाक्षेप कर दिया।

------------
मरम्मत में आता है भारी खर्च
जसपुर। मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने बताया कि नादेही चीनी मिल का शुभारंभ 1977 में हुआ था। मिल में पुरानी मशीनें लगी हैं, जिनके स्पेयर पार्ट बहुत कम मिलते हैं। मिल की मरम्मत में भारी खर्चा आता है। बताया कि उन्होंने बायलर टरबाइन और मिल की अन्य मशीनों का नवीनीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। बुधवार तक चीनी मिल 23, 38 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। निर्धारित सीमा में चीनी मिल अपने लक्ष्य 30 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed