फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fire at Wheat Field

आग से गेहूं की फसल जलकर नष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
fire at Wheat Field
गदरपुर के रामजीवनपुर गांव में खेत में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। जिले में किसानों की मेहनत पर आग का कहर लगातार जारी है। आग लगने से डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल और 13 एकड़ नाड़ (भूसे के लिए छोड़े अवशेष) जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की खेत में आग लग गई। तेज हवाओं के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नजदीक के खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे श्रमिकों ने शोरगुल करते हुए खेत स्वामी को आग लगने की सूचना दी। श्रमिकों की आवाज और आग से उठते धुएं का गुबार देख ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू करने की कोशिश की। लेकिन आग बुझने के बजाए बढ़ती चली गई। सूचना पर पहुंचे खेत को ठेके में लेने वाले रियासत अली ने पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। लेकिन गदरपुर में दमकल का वाहन खराब होने पर रुद्रपुर से पहुंचे दमकल के वाहन ने ग्रामीणों केसहयोग से आग पर काबू पाया। मेहनत से उगाई गेहूं की फसल को आग की भेंट चढ़ता देख रियासत के आंखों से आंसू आ गए। उसने बताया कि डेढ़ एकड़ जमीन पप्पू से ठेके पर लेकर गेहूं लगा रखी थी। आग लगने से नष्ट हुई गेहूं से उसको 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 15 दिन बाद उसकी बेटी की शादी केलाखेड़ा से होनी है। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

सितारगंज में आग से फसल जली
सितारगंज। आग से गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। राजस्व विभाग के अफसरों ने आग से हुई क्षति का आकलन किया है। किच्छा रोड के ग्राम नकहा में किसान सलीम अहमद ने बंटाई पर खेत लिया था। लगभग पांच बीघा खेत में शॉर्ट सर्किट से सोमवार को आग लग गई। आग से खेत में पकी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक पिंटू कुमार ने क्षति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि किसान का करीब 14 क्विंटल गेहूं जला है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं के कटे खेत में लगी आग
बाजपुर/जसपुर। आग लगने से रामपुर रोड स्थित कटे गेहूं के तीन खेतों में पुआल, भूसा जलकर राख हो गया। इस दौरान पास के एक खेत में खड़ी गेहूं को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सोमवार दोपहर बाद रामपुर रोड रियालंस पेटोल पंप के पीछे कटे गेहूं के तीन खेतों में अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंच मच गया। आग की लपटों को देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग ने पास के एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भी चपेट में ले लिया। बताते हैं कि कंबाइन से गेहूं निकालने के बाद खेत में पुआल था। जिसमें आग लग गई।इधर, जसपुर के गूलरभोजी गांव में एक राइस मिल के पास झाड़ियों में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि ग्रामीणों ने सोमवार को उन्हें गूलरगोजी गांव में स्थित एक राइस मिल के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed