फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire at Gaushala Cow and Goats Killed

Udham Singh Nagar News: गोशाला में आग से एक गाय, चार मेमने और दो बकरियां जलीं

Sat, 06 Sep 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fire at Gaushala Cow and Goats Killed
बुझाने के प्रयास में युवक के हाथ जले
विज्ञापन

गदरपुर। गोशाला में आग लगने से यहां बंधे एक बछड़े के अलावा दो बकरियों व चार मेमनों की जलने से मौत हो गई। आग से एक गाय और छह बकरियां भी गंभीर रूप से झुलस गईं।


ग्राम फतेहगंज निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी शोभावती के साथ दो दिन पहले रिश्तेदारी में खटीमा गए थे। घर पर उनका बेटा दीपक और गोलू थे। शुक्रवार रात में गोशाला में आग लग गई। तड़के करीब चार बजे दीपक की आंख खुली तो गोशाला आग की लपटों से घिरी थी। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को देकर दीपक ने शोर मचाया। उसने गोशाला के अंदर घुसकर एक गाय और छह बकरियों को बाहर निकाल लिया। अन्य जानवरों को बचाने में उसके हाथ भी झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक गोशाला में बंधी दो बकरियां, चार मेमने और एक बछड़े की मौत हो गई। आग की जानकारी पर विनोद कुमार अपनी पत्नी शोभावती के साथ घर लौट आए। अग्निकांड की जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया ने तहसील और पशुपालन विभाग को दी। लेखपाल नेकराम ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। वहीं, पशु चिकित्सक डाॅ. रवि शंकर झा और उनकी टीम ने आग से झुलसे जानवरों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि तीन बकरियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article