{"_id":"6a6117b8a3f8329c1d0636a6","slug":"fir-registered-in-connection-with-the-injury-of-an-e-rickshaw-driver-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-144703-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा चालक को घायल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा चालक को घायल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Thu, 23 Jul 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। काशीपुर मार्ग पर धौलपुर के पास मंगलवार को कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मंगलवार को काशीपुर हाईवे पर धौलपुर के पास अज्ञात कार चालक ने एक बाइक सवार और ई -रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में जाफरपुर निवासी ई रिक्शा चालक नरेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की पत्नी यशोदा ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कहा कि मंगलवार को उनके पति अपनी ई रिक्शा लेकर धौलपुर से जाफरपुर की ओर आ रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रही कार के चालक ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वाहन पलट गया। वाहन के नीचे दबकर उसके पति के सिर व शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोटें आईं और दायां पैर बुरी तरह से कुचल गया। कहा कि पति का इलाज रुद्रपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी की दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद