{"_id":"600b23618ebc3e31e1759444","slug":"fir-for-traffic-jam-sitarganj-news-hld4121660129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक, पालिकाध्यक्ष और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत 40 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक, पालिकाध्यक्ष और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत 40 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। पुलिस ने यातायात बाधित करने के आरोप में पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे और पूर्व विधायक नारायण पाल समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर सितारगंज से चोरगलिया जाने वाले मार्ग (राज्य राजमार्ग) पर धरना देने का आरोप है।
कोतवाली के एसएसआई सुधाकर जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने समर्थकों के साथ सिसौना चौराहे पर सिडकुल मार्ग के चौड़ीकरण, वैकल्पिक मार्ग का निर्माण और हादसे में पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इससे करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा था। एसडीएम मुक्ता मिश्र और सीओ सुरजीत कुमार के समझाने पर जाम खोला गया था। बताया कि इस मामले में उनकी तहरीर पर हरीश दुबे, नारायण पाल, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, सोनिया चंद, श्रीकांत यादव, तारा यादव, हीरा कंबोज, अनूप सिंह और स्वर्ण सिंह को नामजद करते हुए 40 लोगों पर आईपीसी की धारा 147, 341 और 7 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। विवेचना सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन बिष्ट को सौंपी गई है।
जो लोग मर रहे हैं, प्रशासन को उनकी चिंता नहीं है। मुकदमा दर्ज कर प्रशासन और सरकार के नुमाइंदे डरा रहे हैं। हम संघर्ष करेंगे और पांच फरवरी को आमरण अनशन करेंगे। यह जन आंदोलन है। -नारायण पाल, पूर्व विधायक सितारगंज।