फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Fraud Audio Viral of CM's Wife

सीएम की पत्नी की फर्जी ऑडियो क्लिप वायरल कर छवि खराब करने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
FIR For Fraud Audio Viral of CM's Wife
खटीमा। लालकु आं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खटीमा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं। अब सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो फॉरवर्ड किया। दूसरा ऑडियो 28 मार्च को गणेश मुंडेला ने भेजा। पवन ने कहा कि वह सीएम की पत्नी की आवाज से भली-भांति परिचित हैं। यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है। सीएम धामी और उनकी पत्नी की छवि धूमिल करने के लिए फर्जी ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू और गणेश मुंडेला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि मामले की जांच कोतवाली के दरोगा ललित सिंह रावल को सौंपी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed