फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR against dumper driver for killing cows

Udham Singh Nagar News: गायों की मौत के मामले में डंपर चालक पर प्राथमिकी

Sun, 07 Jun 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
FIR against dumper driver for killing cows
काशीपुर। स्टेडियम रोड पर एक रेस्टोरेंट के सामने बीती जून की तड़के चार बजे रेत से लदे डंपर (एचआर 38/ एटी 4565) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क पर चल रही दो गायों को कुचल दिया था। हादसे में दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पार्षद मयंक मेहता, गो रक्षा दल के जिलाध्यक्ष लवी तोमर उर्फ बिल्लू समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाल हरेंद्र सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर सीज कर आईआईएम परिसर में खड़ा करा दिया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में गो रक्षा दल के जिलाध्यक्ष लवी तोमर ने डंपर चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन

--
गाय को घायल करने पर प्राथमिकी दर्ज
किच्छा। निकटवर्ती ग्राम गोरीकलां में खेत में घास चर रही गाय को एक व्यक्ति ने पाटल मारकर घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भगवान सिंह निवासी गौरीकलां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीती छह जून को उसकी गाय घर से कुछ दूरी पर खाली खेत में चर रही थी। चरते हुए गाय बाग के पास पहुंच गई। इसी दौरान एक व्यक्ति खतीब ने गाय की आगे वाली दायीं टांग को पाटल से काट दिया है। गाय की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed