{"_id":"5dd13b2e8ebc3e54a64f4c63","slug":"fight-between-two-parties-agreement-reached-in-kotwali-khatima-news-hld36433436","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, कोतवाली में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, कोतवाली में हुआ समझौता
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के चटिया फार्म में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने देर रात कोतवाली में एक दूसरे खिलाफ तहरीरें सौंपीं। कोतवाली परिसर में भीड़ रही और पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली में बैठा दिया। रात में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दो पक्षों के पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया।
पुलिस के अनुसार एक पक्ष के चटिया फार्म निवासी विनोद बोरा ने तहरीर देकर कहा कि शनिवार शाम वह कुछ लोगों के साथ गौड़ी शिव मंदिर चटिया में बैठे थे। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग आए और गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। आरोप है कि उनमें मारपीट हो गई, जिसमें विनोद बोरा पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इस पर विनोद पक्ष के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर रात में कोतवाली पहुंचे। इस बीच दूसरे पक्ष आलाबिरदी निवासी श्याम सिंह ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा कि वह अपने घर से तीन सौ मीटर भैंस चराने जंगल गया था।
वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने लकड़ी लेकर आ रहे उसके पुत्र और उसके साथ गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कहा कि इसमें श्याम सिंह पक्ष ने घायल ललित सिंह रौतेला, विनोद बोरा और सुंदर रौतेला का प्राथमिक उपचार करने की बात कही।