{"_id":"656b828c0513bf2ebb00b0b6","slug":"fight-between-outgoing-councilor-and-municipal-presidents-son-during-farewell-ceremony-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-5239-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विदाई समारोह में निवर्तमान सभासद और पालिकाध्यक्ष पुत्र में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विदाई समारोह में निवर्तमान सभासद और पालिकाध्यक्ष पुत्र में मारपीट
Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका में सभासदों के विदाई समारोह के बाद एक निवर्तमान सभासद और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के पुत्र आपस में भिड़ गए। दोनों में हुई मारपीट की फुटेज पुलिस ने पालिका कार्यालय में लगे सीसीटीवी से ले ली है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शुक्रवार शाम अपने कार्यकाल के अंतिम दिन पालिका सभागार में निवर्तमान सभासद आपस में विदाई पार्टी कर रहे थे। इसी समय पालिकाध्यक्ष का पुत्र भी सभागार में पहुंचा। विदाई पार्टी खत्म होने के बाद किसी बात को लेकर एक निवर्तमान सभासद एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पुत्र में हाथापाई और मारपीट हो गई। वहां मौजूद अन्य सभासदों ने बीचबचाव किया। बाद में दोनों पक्ष ने सीएचसी जाकर अपना अपना मेडिकल कराया।
ईएमओ ने निवर्तमान सभासद को ज्यादा चोेट आने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्ष की तहरीर मिलने पर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई कौशल भाकुनी ने नगर पालिका पहुंचकर कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली। पालिकाध्यक्ष पुत्र ने बताया कि उक्त निवर्तमान सभासद ने उनकी मां के बारे में अपशब्द कहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद