फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fibres KHATIMA locks open on the order of DM

डीएम के आदेश पर खुले खटीमा फाइबर्स के ताले

Mon, 27 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खटीमा (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला खटीमा (ऊधमसिंहनगर)। Updated Mon, 27 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fibres KHATIMA locks open on the order of DM
 जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पांडे के आदेश पर तहसीलदार आरसी गौतम ने कारखाने के ताले खुलवा दिए। इस दौरान मौके पर पहुंचे विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कारखाना प्रबंधन से समय पर बैंक के मामले को निपटाने और श्रमिकों का रोजगार हर स्थिति में जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि कारखाने के श्रमिकों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा साथ ही कारखाना प्रबंधन जैसी भी मदद उनसे कारखाने के संचालन में चाहेगा, वह करेंगे।
विज्ञापन

कारखाने के मुख्य द्वार के ताले की सील टूटते ही श्रमिकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। श्रमिकों ने विधायक धामी और स्थानीय प्रशासन के पक्ष में नारेबाजी भी की। इससे पूर्व कारखाना गेट पर श्रमिकों को संबोधित करते हुए सीएमडी आरसी रस्तोगी ने कहा कि बैंक वालों ने जिलाधिकारी से तथ्य छिपाकर कार्रवाई की। बैंक प्रबंधन ने जिलाधिकारी को नहीं बताया कि उनका केस डेबिट्स रिकवरी ट्रीब्यूनल सेकेंड नई दिल्ली , एपलिएट अथारिटी फार इंडस्ट्रियल एंड फाइनेंसियल रिकंस्ट्रकशन नई दिल्ली में विचाराधीन है। सीएमडी रस्तोगी ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी को कोर्ट में विचाराधीन मामलों की जानकारी दी थी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि जिलाधिकारी सारे दस्तावेज देखने के बाद कारखाने को खोलने के आदेश करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर अमित कुमार पांडे, दीपक तिवारी, शाहउद्दीन अंसारी, अचल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed