फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Females protested out SSP Office

महिलाओं का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 21 Jun 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Thu, 21 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Females protested out SSP Office
रुद्रपुर में एसएसपी कार्यालय के धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : amar ujala

मुखर्जी नगर में महिला के बाल काटने और अर्द्धनग्न कर घुमाने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साईं सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं को देख पुलिस कर्मियों ने एसएसपी परिसर का गेट बंद कर दिया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुलानी पड़ी। बाद में एसएसपी के आश्वासन पर महिलाएं लौट गईं।

विज्ञापन


थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र मुखर्जीनगर में 17 जून को ससुरालियों और अन्य लोगों द्वारा महिला के बाल काटकर, उसे अर्द्धनग्न घुमाकर मारपीट करने का मामला सामने आया था। घायल महिला का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साईं मुखर्जी नगर की सैकड़ों महिलाएं बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसएसपी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं की पुलिस कर्मियों से बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। आक्रोशित महिलाओं को देखकर पुलिस ने एसएसपी परिसर का गेट बंद कर दिया। इस र महिलाएं एसएसपी कार्यालय परिसर के बाहर ही बैठ गई। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसएसपी ने महिलाओं के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। एसएसपी के आश्वासन के बाद महिलाएं धरने से उठ गई। प्रदर्शन करने वालों में ममता गोलदार, ऊषा सरकार, गीता सरकार, अनीता, प्रीति, रितू मंडल, कल्पना, प्रतिभा, अरुणा मंडल, हरि दासी, नीतू मंडल, अनीता मंडल, शोभा मंडल, माया राय, कंचन, फुदेना, अर्जुन कुमार, अनिल शर्मा आदि महिलाएं शामिल थीं।

विधायक ठुकराल और पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा ने भी दिया समर्थन  
प्रदर्शन के दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि जिले में महिला के साथ ऐसी घटना घट जाती है और पुलिस कुछ नहीं करती है।


पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही
महिला के साथ ट्रांजिट कैंप में इतनी बड़ी घटना घट जाती है, लेकिन ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करते है। पुलिस तहरीर का इंतजार करती रहती है। उधर, मंगलवार को महिला के मुंह बोले भाई हारन मंडल की ओर से तहरीर मिलती है, तो देर रात जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाता है। उसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है। चार दिन बाद महिलाओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आती है। इसके बाद तीन आरोपियों को पकड़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed