{"_id":"60d0d3f78ebc3e2ff55cec8c","slug":"females-protested-against-water-logging-kashipur-news-hld4285257108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या पर महिलाओं ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर में धरने पर बैठे महिलाओं से बात करते एसडीएम व विधायक।
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
जलभराव की समस्या से परेशान मनसा पट्टी कॉलोनी की महिलाओं ने सोमवार को पालिका प्रशासन के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी कर पानी निकासी की मांग की। विधायक और एसडीएम के तीन दिन के भीतर समस्या निस्तारण का आश्वासन देने पर महिलाओं ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
मोहल्ला नत्था सिंह वार्ड नंबर 03 मनसा कॉलोनी में बारिश का पानी भर जाने से जलभराव होता है। जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग के लिए कॉलोनी की महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंच कर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इसके बाद एसडीएम ने पालिका ईओ जगदीश चंद्र से फोन पर बात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। ईओ ने मनसा पट्टी कॉलोनी के जलभराव की समस्या का बृहस्पतिवार तक निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। धरने पर बैठने वाली महिलाओं में प्रवेश रानी, सुधा रानी, महक चौहान, सुनीता देवी, मंजू देवी, आशा रानी, सावित्री देवी, विनीता रानी, बबीता देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।