{"_id":"6a4aadf7f2ad00079306335b","slug":"female-students-learned-the-art-of-self-confidence-and-self-expression-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-143923-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छात्राओं ने सीखी आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छात्राओं ने सीखी आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की कला
Mon, 06 Jul 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था मनरंग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छह की 94 छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति राज ने किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि शिक्षा के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास भी जीवन में सफलता के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम की संयोजिका और मनरंग की संस्थापिका शैलजा यादव ने कला, अभिनय, चित्रकला और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को अपने विचार खुलकर व्यक्त करने, सपनों को पहचानने और जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन