फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Female died in, family member left home

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति-ससुर फरार 

Tue, 04 Dec 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Tue, 04 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Female died in, family member left home
रुद्रपुर की मृतका शिवानी का फाइल फोटो। - फोटो : Amar ujala

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का शक जताया है। वहीं घटना के बाद से ही विवाहिता का पति और ससुर फरार हैं। 

विज्ञापन


मूल रूप से सरकड़ा चीनी मिल सितारगंज निवासी राजेंद्र ने अपनी शिवानी (23) की शादी ढाई वर्ष पहले सुतैया फतेहगंज बरेली (यूपी) निवासी रवि के साथ की थी। शादी के करीब छह माह बाद रवि शिवानी को लेकर यहां ट्रांजिट कैंप स्थित मछली बाजार में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा और सिडकुल की किसी कंपनी में काम करने लगा।
विज्ञापन


शिवानी के पिता राजेंद्र और चाचा का कहना है कि रविवार को उन्हें क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि शिवानी बीमार है और रवि उसे कार में बैठाकर कहीं ले गया है। शिवानी का हालचाल जानने के लिए उन्होंने रवि से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन रवि से संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद वह सितारगंज से रुद्रपुर पहुंचे और कई अस्पतालों में शिवानी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह रात में ही शिवानी के ससुराल सुतैया पहुंचे। वहां देखा कि शिवानी का शव चारपाई पर पड़ा है और शिवानी की सास को छोड़कर बाकी ससुराली घर से लापता थे। सास ने बताया कि शिवानी ने जहरीला पदार्थ खाया था, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


राजेंद्र का आरोप है कि शादी के छह माह बाद से रवि ने दहेज के लिए शिवानी का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। मामले में ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी का कहना है मामला संदिग्ध लग रहा है, फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed