फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Favorite dessert after a slip from the train gave life

मनपसंद मिठाई नहीं मिलने पर ट्रेन से कटकर दे दी जान

Fri, 13 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 भैया दूज पर मनपसंद मिठाई नहीं मिलने पर 12 वर्षीय बालक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
शुक्रवार को खुरपिया के खलुआ नाला मजरा निवासी ओमवीर के घर में भैया दूज का त्योहार मनाया जा रहा था। सभी खुशी-खुशी त्योहार मनाने में व्यस्त थे। कोतवाल वीरेंद्र कुमार चमोली ने बताया कि पड़ोसियों में चर्चा के अनुसार ओमवीर का पुत्र हितेश उर्फ सचिन (12) पापा से मिठाई की मांग करने लगा।

विज्ञापन

ओमवीर ने उसे लड्डु दिया लेकिन वह दूसरी मनपसंद मिठाई मांगने लगा। इस पर ओमवीर ने उसे डांट दिया। जिस पर वह नाराज होकर घर से निकल गया। घर वालों ने सोचा कि वह आसपास ही होगा। थोड़ी देर बाद उसका गुस्सा शांत हो जाएगा। सुबह करीब पौने आठ बजे खबर आई कि रेलवे स्टेशन में एक बालक का शव पड़ा है। लोगों ने उसकी पहचान ओमवीर के पुत्र सचिन के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सचिन के परिवार में कोहराम मच गया। भैया दूज में भाई का इंतजार कर रही बहन भाई का शव देखकर बेहोश होकर गिर गई। उधर, परिवार वाले इसे हादसा मान रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed