फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Stage A Protest Against Education Minister Arvind Pandey

बाजपुर के बाद अब दिनेशपुर में शिक्षा मंत्री का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers Stage A Protest Against Education Minister Arvind Pandey
दिनेशपुर में शिक्षा मंत्री को काले झंडे दिखाने जाते किसान और कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कृषि कानूनों का समर्थन करना और पिछले दिनों इन कानूनों के समर्थन में कुछ किसानों को दिल्ली ले जाना क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को लगातार भारी पड़ता जा रहा है। पांच जनवरी को बाजपुर में विरोध के बाद अब रविवार को दिनेशपुर में आयोजित नगर पंचायत के अभिनंदन समारोह में कैबिनेट मंत्री को एक बार फिर किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी किसानों और कांग्रेसियों ने काले झंडे लेकर समारोह में पहुंचने की कोशिश की। किसानों ने एसएसपी के सामने ही पुलिस की ओर से लगाए एक बैरियर को तोड़कर पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर दी। किसानों के आक्रोश और हंगामे के सामने एसएसपी भी असहज से नजर आए। हालांकि भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ‘सबके लिए आवास’ के क्रियान्वयन में दिनेशपुर नगर पंचायत को देशभर में प्रथम पुरस्कार दिया गया है। इसको लेकर रविवार को निर्माणाधीन खेल स्टेडियम में अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया था। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के साथ ही क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री पांडेय के पहुंचने की जानकारी मिलते ही किसान भड़क गए और उन्होंने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय का विरोध करने का निर्णय लिया। दिनेशपुर गुरुद्वारा में बैठक के बाद किसान जुलूस की शक्ल में काले झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल की ओर कूच कर गए।
विज्ञापन

इधर, किसानों की ओर से की गई बैठक की जानकारी मिलने पर किसानों को समझाने के लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर मातहतों के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। पुलिस से सामना होने पर प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी के सामने ही शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय मुर्दाबाद, वापस जाओ के नारों के साथ ही एक बैरियर तोड़ डाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की भी हुई लेकिन जैसे-तैसे पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को दूसरे बैरियर पर रोक लिया। बैरियर पर रोकने से नाराज किसानों ने सरकार पर तानाशाही करने और पुलिस को आगे कर सच्चाई को दबाने का आरोप लगाया। हंगामा करने वालों में किसानों के अलावा पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, ममता हलदार, किशोर कुमार, हरपाल सिंह, कुलवंत सिंह, मनीष चौधरी आदि कार्यकर्ता थे।

दिनेशपुर गुरुद्वारे के मुख्य द्वार पर पुलिस से नोंकझोंक करते किसान।

दिनेशपुर गुरुद्वारे के मुख्य द्वार पर पुलिस से नोंकझोंक करते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

दिनेशपुर में प्रदर्शनकारी को इधर से उधर फेंकते पुलिस व प्रदर्शनकारी।

दिनेशपुर में प्रदर्शनकारी को इधर से उधर फेंकते पुलिस व प्रदर्शनकारी।- फोटो : RUDRAPUR

दिनेशपुर गुरुद्वारे के मुख्य गेट पर किसानों को रोकती  पुलिस।

दिनेशपुर गुरुद्वारे के मुख्य गेट पर किसानों को रोकती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed