फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers protested.

कमीशन एजेंटों पर फूटा किसानों का आक्रोश, गल्ला मंडी रोड में जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested.
मंजीत सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
कमीशन एजेंटों पर नमी मापक यंत्रों में गड़बड़ी कर आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए किसानों ने शनिवार को रुद्रपुर गल्ला मंडी रोड पर साढ़े चार घंटे जाम लगा दिया। आक्रोशित किसानों ने कमीशन एजेंटों के माध्यम से धान खरीद रुकवा दी। आएफसी कुमाऊं, एसडीएम और मंडी सचिव के समझाने के बावजूद किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। किसानों ने कमीशन एजेंटों की सरकारी अफसरों के साथ साठगांठ का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे रुद्रपुर गल्ला मंडी गेट पर एकत्रित किसानों ने कमीशन एजेंटों पर धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने गल्ला मंडी रोड पर आड़ी-तिरछी ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ीं कर जाम लगा दिया। किसानों ने कमीशन एजेंटों के माध्यम से हो रही धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खरीद रोक दी। इसकी सूचना मिलने पर आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह, एसडीएम प्रत्यूष सिंह और मंडी सचिव आशा गोस्वामी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने गल्ला मंडी रोड में धरने पर बैठे किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन

एसएमओ हेमंत जोशी ने भी किसानों को समझाया, फिर भी बात नहीं बनी। किसानों ने आरोप लगाया कि कमीशन एजेंट धान की अवैध कटौती करने के लिए नमी मापक यंत्रों में गड़बड़ी कर रहे हैं। नमी बढ़ाकर किसान के धान से अधिक कटौती की जा रही है। सरकारी क्रय केंद्रों और कमीशन एजेंटों के नमी मापक यंत्रों में धान की नमी में अंतर आ रहा है। इससे स्पष्ट है कि नमी की आड़ में किसानों को लूटा जा रहा है। किसानों ने प्रशासन, खाद्य विभाग और मंडी समिति के अधिकारियों से नमी मापक यंत्रों की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला गरमाता देख आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह ने दोपहर करीब एक बजे कमीशन एजेंटों और किसानों के पांच-पांच प्रतिनिधियों के बीच वार्ता करवाई। करीब एक घंटे तक चली वार्ता में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर गल्ला मंडी रोड से जाम खोला गया। आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में जिला प्रशासन स्तर पर तय किए नमी के मानकों के आधार पर ही कमीशन एजेंट धान खरीदेंगे। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहां हीरा सिंह, मलूक सिंह, अमनदीप सिंह, जसबीर सिंह, संतोख सिंह, गुरनाम सिंह आदि थे।
कमीशन एजेंटों की लूट खसोट से किसान बेहाल हैं। कमीशन एजेंट किसानों का धान 1500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदकर 1940 रुपये प्रति क्विंटल की सिक्स-आर कटवा रहे हैं। 440 रुपये प्रति क्विंटल धान की भरपाई यूपी से 1200 रुपये प्रति क्विंटल धान लाकर की जा रही है।
-विक्रमजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू (चढूनी)।
अफसरों और कमीशन एजेंटों की साठगांठ के बीच किसान पिस रहा है। बिगवाड़ा स्थित मंडी समिति में सभी सुविधाएं होने के बावजूद कमीशन एजेंटों से बाजार के बीच स्थित गल्ला मंडी में धान खरीदवाया जा रहा है। भ्रष्ट व्यवस्था के कारण किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
-सुखदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा।
कुछ कमीशन एजेंट नमी मापक यंत्रों में गड़बड़ी कर रहे हैं। मैंने गदरपुर में अपना धान बेचा था। कमीशन एजेंट ने धान में नमी अधिक बताई थी, जब मुझे संदेह हुआ तो मैंने सरकारी क्रय केंद्र पर नमी की जांच कराई। सरकारी क्रय में नमी दो प्रतिशत कम निकली है। कमीशन एजेंट अधिक कमाई के लिए धान में नमी अधिक बता रहे हैं।
-सलविंदर सिंह कलसी, प्रदेश अध्यक्ष, तराई किसान संगठन।
सरकार ने किसानों के लिए धान का न्यनतम समर्थन मूल्य 1940 और 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, लेकिन कमीशन एजेंट 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को ऐसे कमीशन एजेंटों को चिह्नित कर उनके लाइसेंस निरस्त करने चाहिए।

- मंजीत सिंह
बेसौमसमी धान की खेती के कारण किसानों का हो रहा उत्पीड़न
रुद्रपुर। गल्ला मंडी में जाम के दौरान धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि तराई में बेमौसमी धान की खेती का लाभ धान मिल मालिक उठा रहे हैं। किसानों ने कहा कि धान मिल मालिक ही कमीशन एजेंट बने हुए हैं। मौसमी धान के तुरंत बाद बेमौसमी धान की खेती होने के कारण धान मिल मालिकों के गोदाम भरे रहते हैं। जिस कारण वह किसानों को दबाव में लेकर उनका धान सस्ते में खरीद लेते हैं। साथ ही कुछ कमीशन एजेंट किसानों को उधार में पैसे देने का लालच देकर उनका धान सस्ते में खरीद लेते हैं। किसानों ने कहा कि बेमौसमी धान की खेती को कम करके व कमीशन एजेंटों से उधार लेने की प्रवृत्ति को त्यागकर इस उत्पीड़न से बचा जा सकता है। (संवाद)

सलविंदर सिंह कलसी, प्रदेश अध्यक्ष, तराई किसान संगठन।

सलविंदर सिंह कलसी, प्रदेश अध्यक्ष, तराई किसान संगठन।- फोटो : RUDRAPUR

सुखदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा।

सुखदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा।- फोटो : RUDRAPUR

विक्रमजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू(चढूनी)।

विक्रमजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू(चढूनी)।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर गल्ला मंडी में आढ़त के आगे प्रदर्शन करते किसान।

रुद्रपुर गल्ला मंडी में आढ़त के आगे प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर गल्ला मंडी रोड पर धरना देते किसानों को समझाते आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह।

रुद्रपुर गल्ला मंडी रोड पर धरना देते किसानों को समझाते आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

गल्ला मंडी रोड पर धरना देते किसानों को समझाते एसएमओ हेमंत जोशी।

गल्ला मंडी रोड पर धरना देते किसानों को समझाते एसएमओ हेमंत जोशी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर गल्ला मंडी रोड पर धरने पर बैठे किसानों को समझाती मंडी सचिव आशा गोस्वामी।

रुद्रपुर गल्ला मंडी रोड पर धरने पर बैठे किसानों को समझाती मंडी सचिव आशा गोस्वामी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर गल्ला मंडी रोड पर ट्रैक्टर लगाकर जाम लगाता किसान।

रुद्रपुर गल्ला मंडी रोड पर ट्रैक्टर लगाकर जाम लगाता किसान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed