फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers protested

नए कृषि कानूनों का विरोध कर सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested
बाजपुर में प्रदर्शन कर दिल्ली को रवाना होते किसान। - फोटो : BAZPUR
कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए रविवार को डीडी चौक पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील गाबा ने कहा कि आज देश के लाखों किसान केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे हैं। इससे पूर्व शांतिपूर्वक दिल्ली जा रहे किसानों को हाइवे पर रोका गया जोकि लोकतांत्रिक नहीं है। सरकार की ओर से किसानों को न फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही समय पर धान का भुगतान हो रहा है। सरकार ने किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया।
राज्य के प्रमुख कृषि उत्पादक जिले में धान खरीद बंद हो चुकी है। इसके बाद अब सरकार किसानों पर तीन कृषि कानूनों का बोझ लाद रही है। वहां युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, राजेंद्र निषाद, मोहन खेड़ा, विजय मंडल, चंद्रशेखर ओझा, किशोर कुमार, मनीष गोस्वामी, राजेश तनेजा, ओंकार ढिल्लों, भुवन चंद्र, प्रकाश अधिकारी, राजीव पालीवाल, नितिन सिंह, रवि बिष्ट, राहुल प्रजापति, मनोज दास,महबूब अंसारी, जावेद अख्तर, इमरान अंसारी, लवली थे।
विज्ञापन

किसान बोले कृषि कानूनों को वापस कराकर ही लौटेंगे
बाजपुर। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र से 100 से अधिक किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों और कारों से रवाना हो गए। पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं माने। किसान अपने साथ दो महीने का राशन भी लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को श्री गुरुद्वारा साहिब के सामने क्षेत्र के किसान एकत्र हुए। यहां से नौ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और 19 कारों में सवार होकर किसान दिल्ली को रवाना होने लगे। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसानों ने कहा कि दिल्ली आंदोलन में बाजपुर के किसानों की भागीदारी को कोई नहीं रोक सकता। किसान सेवक अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विजेंद्र डोगरा ने कहा कि शीर्ष के नेताओं के निर्देशन के तहत हम दिल्ली कूच कर रहे हैं। कृषि कानूनों को वापस करने के लिए करो या मरो की स्थिति के लिए हम तैयार हैं। वहां प्रताप सिंह संधू, जगत सिंह, गोगी, लाडी, तेज प्रताप सिंह, अमर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed