बाजपुर। विभिन्न वर्गों की भूमि का वर्तमान फसली तक विनियमितीकरण करने सहित तीन मांगों के लिए किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम दफ्तर में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसान एसडीएम दफ्तर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने विभिन्न वर्गों की भूमि के विनियमितीकरण करने, अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों को जमीन बेचने का भूमिधरी अधिकार, गन्ना मूल्य 380 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष पड्डा ने कहा कि किसानों की विभिन्न वर्गों की भूमि का विनियमितीकरण वर्तमान फसली तक होना चाहिऐ जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। साथ ही अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों पर जमीन बेचने का अधिकार नहीं है जिसको लेकर समाज के लोग परेशान हैं। महंगाई के दौरान में गन्ना के मूल्य में बढ़ोतरी करना किसानों के हित में होगा। मौके पर दलजीत सिंह रंधावा, बल्देव सिंह, प्रताप सिंह संधू, गुरुमुख सिंह, धर्मेंद्र सिंह, निरबेल सिंह, हरदयाल सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, दलविंदर सिंह आदि थे।