फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers have been suffering from hitting nature

कुदरत की मार से बेहाल हो गए किसान

Tue, 31 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 31 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers have been suffering from hitting nature
 कुदरत की मार से किसान बेहाल हो गए हैं। रात में आंधी के साथ हुई
विज्ञापन
बारिश से गेहूं की पककर तैयार कई एकड़ फसल गिर कर खराब हो गई।
रविवार रात करीब डेढ़ बजे काशीपुर व जसपुर विकास खंडों में आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो गया है। विकास खंड काशीपुर में ग्राम कनकपुर, चनकपुर, विकास खंड जसपुर में ग्राम हरियावाला, बाबरखेड़ा में काफी नुकसान हुआ है। कनकपुर व चनकपुर में सतनाम सिंह चीमा, सोमपाल सिंंह, बिकर सिंह, गुरमीत सिंह और नन्हें की लगभग 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो गई। जबकि बाबरखेड़ा निवासी हरिओम, नवाब जान, देवी सिंह, मोती सिंह, महेश, लालपुर निवासी यूसुफ और हरियावाला निवासी अरुण शर्मा व सुनील की लगभग चालीस एकड़ खड़ी गेहूं की फसल खराब हो गई। ऐसे सैकड़ों किसान हैं जिनकी गेहूं की फसल खराब हो चुकी है। बेहाल किसान जाए तो जाए कहां कोई अधिकारी उनकी सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed