फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Demands Roll Back New Agri Laws

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी उत्तराखंड में भी भाजपा को हराएंगे: चढ़ूनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers Demands Roll Back New Agri Laws
सितारगंज। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरमीत सिंह चढूनी ने कहा कि तीन कृषि कानून किसानों के खिलाफ हैं। केंद्र की भाजपा सरकार देश के 65 प्रतिशत किसानों की अनदेखी कर रही है। भाजपा सरकार को पश्चिम बंगाल की तरह देश के सभी राज्यों में हराने के लिए किसान संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चढ़ूनी लालपुर गांव निवासी किसान नेता सुखचैन सिंह की अंतिम अरदास में शिरकत करने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सात महीने से किसान देश भर में सड़कों पर है। केंद्र सरकार राजहठ कर रही है। जो जनता और सरकार दोनों के लिए नुकसानदायक है। सरकार अभी भी नहीं जागी तो आगामी यूपी और उत्तराखंड के चुनाव में भी इसका खामियाजा भुगतेगी। वहां मौजूद पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि छोटे किसानों को आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए। वहां प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह महार, गुरअमनीत सिंह मांगट, सिमरन ढींढसा, नवतेज पाल सिंह, तजेंद्र सिंह विर्क, साहब सिंह बिज्टी आदि थे।
विज्ञापन

सुखचैन की आत्मिक शांति को की कामना
सितारगंज। पीलीभीत मार्ग स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा में शुक्रवार को लालपुर गांव निवासी किसान नेता सुखचैन सिंह खालसा की अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। इसमें किसान नेताओं के साथ ही धार्मिक संतों ने शिरकत कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए कामना की। सुखचैन का 16 जून को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। धार्मिक संत बाबा अनूप सिंह, बाबा पाल सिंह आदि ने भी अरदास में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed