फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers asked for compensation of 30 thousand rupees per acre

किसानों ने 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मांगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers asked for compensation of 30 thousand rupees per acre
रुद्रपुर में बारिश से खेत में गिरी धान की फसल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। धान की फसल को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजे की मांग की। बुधवार को तराई किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन ओसी कलक्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि जिले में मूसलाधार बारिश से धान की करीब 50 प्रतिशत फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही हाल ही में बोई गई मटर और लाई भी बारिश में नष्ट हो गई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराएगा। कलसी ने कहा कि मंडियों में भी सुखाया गया किसानों का काफी धान बह चुका है। सरकार की ओर से किसानों को प्रति एकड़ 30 हजार रुपये की दर से मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में अमन ढिल्लो, विक्रम गौराया, सुखविंदर बठला, धमरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, राकेश कंबोज, मंजीत सिंह, अजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed